फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Sound of protesters, the police deployed

प्रदर्शनकारियों की आहट पर पुलिस तैनात

Sat, 05 Mar 2016 12:25 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 05 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Sound of protesters, the police deployed
यमुना पुल पर चेकिंग करती पुलिस - फोटो : amar ujala beuro
राजवीर हत्याकांड के मामले में एक बार फिर से अन्य जिलों से क्षत्रिय समाज के लोग आने की सुगबुगाहट लगते ही शुक्रवार को शहर के जालौन चौराहे से लेकर यमुना पुल तक पुलिस फोर्स तैनात रहा। कोई अनहोनी घटना न हो, इसके चलते पुलिस पूरे दिन सक्रिय दिखाई पड़ी। मामले की गंभीरता को लेते हुए अन्य थानों की पुलिस भी शहर में बुलाई गई थी।
विज्ञापन


विगत 15 फरवरी 2016 को जरूहौलिया निवासी प्रधानपति राजवीर हत्याकांड के मामले में पांच दिन पहले एसपी आवास पर तोड़फोड़ का मामला हो चुका है। नामजद शेष हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर क्षत्रिय समाज ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को जालौन, झांसी, कानपुर समेत अन्य जनपदों से प्रदर्शनकारियों के आने की सुगबुगाहट लगी। जैसे ही आंदोलनकारियों के आने की सूचना पुलिस के कानों तक पहुंची, वैसे ही उच्चाधिकारियों समेत जिले की पुलिस सक्रिय हो गई।
विज्ञापन


शहर के जालौन चौराहे के पास सुबह से ही सीओ सिटी सुभाष अत्री, अजीतमल कोतवाली प्रभारी अजय पाठक, दिबियापुर एसओ अखिलेश मिश्रा, औरैया कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव के अलावा अन्य थानों का पुलिस फोर्स तैनात दिया। इसके अलावा जालौन रोड यमुना पुल पर महिला एसओ के अलावा अन्य पुलिस फोर्स तैनात रहा। पुलिस पल-पल की खबर जानने के लिए व्याकुल दिखी। इस संबंध में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तलाशी एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। राजवीर हत्याकांड से जुड़े मामले के कारण पुलिस फोर्स तैनात नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed