{"_id":"56e45c1c4f1c1b93748b457c","slug":"six-imitator-holding-inter-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर बोर्ड परीक्षा में छह नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर बोर्ड परीक्षा में छह नकलची पकड़े
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के क्रम में शनिवार को सुबह की पाली में संस्कृत तथा शाम की पाली में गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें सचल दलों की ओर से परीक्षा केंद्रों पर की गई छापामारी के दौरान छह नकलची परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की गई।
सुबह की पाली में आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1901 परीक्षार्थियों की तुलना में 1624 परीक्षार्थी सम्मलित हुए। 277 परीक्षार्थी इस विषय की परीक्षा में गैरहाजिर भी रहे। सुबह की पाली में सचल दल प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह चौहान ने मानस इंटर कालेज कंचौसी परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यहां उन्होंने तीन नकलची परीक्षार्थियों को रंगे हाथों पकड़ा।
वहीं शाम की पाली में आयोजित गणित विषय की द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा में भी तीन नकलची परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की गई है। इसमें सचल दल प्रभारी एस.एस भदौरिया ने जिला पंचायत माध्यमिक विद्यालय उमरैन के परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। यहां उन्होंने एक परीक्षार्थी को रंगे हाथों नकल करते पकड़ा। जबकि लाखन सिंह इंटर कालेज कुदरकोट परीक्षा केंद्र पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने दल बल के साथ छापा मारा।
विज्ञापन
छापा मारी के दौरान डीआईओएस ने इस परीक्षा केंद्र के दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पाया। इस पर डीआईओएस ने उक्त दोनो नकलची परीक्षार्थियों पर नकल विहीन परीक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आज की आयोजित परीक्षा के संबंध में डीआईओएस चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्कृत व गणित विषय की परीक्षा दे रहे छह नकलची परीक्षार्थियों पर कार्रवाई की गई है।