फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gram pradhan has put kerosene attempted self-immolation

प्रधान ने केरोसिन डाल किया आत्मदाह का प्रयास

Mon, 14 Mar 2016 11:30 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 14 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gram pradhan has put kerosene attempted self-immolation
घर के बाहर ग्राम प्रधान परिवार की सुरक्षा में लगा फोर्स - फोटो : amar ujala beuro
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरुहौलिया में प्रधानपति की हत्या के मामले ने एक माह बाद भी नामजद आरोपियाें की गिरफ्तारी न होने से नाराज प्रधान ने सोमवार को केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मृतक की पत्नी (प्रधान) को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी भी ग्राम प्रधान के घर पहुंचे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र का बहुचर्चित मामला राजवीर हत्याकांड अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बीती 15 फरवरी को प्रधानपति राजवीर परमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में एक माह बाद भी नामजद आरोपी शशवेेंद्र और शिव कुमार दुबे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे क्षुब्ध मृत की पत्नी ग्राम प्रधान संगीता परमार ने केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर सीओ सिटी सुभाष अत्री, कोतवाली प्रभारी नन्हेलाल यादव व एएसआई विष्णु कुमार समेत अन्य थानों का पुलिस बल गांव पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक राजवीर की पत्नी संगीता परमार को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक न सुनी। प्रधान संगीता परमार ने पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह आत्मदाह कर लेगी। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और विरोधियों के बीच हुई मारपीट
औरैया। गांव जरुहौलिया में विरोधियों की ओर से हत्याकांड मामले में कमेंट करने के बाद प्रधान और कुछ महिलाओं के बीच मारपीट भी हुई थी। मारपीट की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस के सामने ही ग्राम प्रधान संगीता परमार ने केरोसिन डालकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

पुलिस ने मांगा था चार मार्च तक का समय
औरैया। मृतक राजवीर की पत्नी संगीता परमार ने बताया कि जब ग्रामीणों और परिजनों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा था। उस समय पुलिस ने चार मार्च तक आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन पुलिस अभी तक नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।

आश्वासन पर आश्वासन, नहीं सुनेंगे...
औरैया। राजवीर हत्याकांड मामला अब पुलिस के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस की ओर से आए दिन दिए जा रहे आश्वासन से मृतक के परिजन आजिज आ चुके हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस उन्हें आश्वासन देकर शांत करा देती है। लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी में असफल है। परिजन बोले अब वह पुलिस का एक भी आश्वासन नहीं सुनेंगे।

सोमवार सुबह जरुहौलिया प्रधान संगीता परमार की गांव की ही महिलाओं से कहासुनी हो गई थी। मामला मारपीट तक पहुंच गया था। पीड़िता की ओर से आत्महत्या किए जाने का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

                                      सुभाष अत्री, सीओ, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed