फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bookkeeper murder: Wife had hatched the plot

मुनीम हत्याकांड: पत्नी ने रची थी साजिश

Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 08 Mar 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bookkeeper murder: Wife had hatched the plot
क्राइम - फोटो : demo
बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर नहर में साइकिल से बंधे मिले शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को पत्नी ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। चाचा को शराब पिलाने के बाद भतीजे और उसकी पत्नी ने मिलकर उसका गला दबा दिया। बाद में हत्यारोपियों ने शव कन्नौज जिले के खडनी नहर में फेंक दिया था। अगले दिन बेला थाना क्षेत्र के ग्राम डमरपुर से पुलिस ने शव बरामद किया था।
विज्ञापन


कोतवाली में एएसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत तीन अगस्त 2015 को बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर नहर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की शिनाख्त उसके भाई सूरज सिंह ने मुनीम कुमार पुत्र विधिलाल निवासी नगला अंगद के रूप में की। मृतक के भाई सूरज ने हत्या की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने विवेचना के दौरान मुनीम की पत्नी मुन्नी देवी व परिवार के भतीजे मुकुट सिंह पुत्र भगवत दयाल को दोषी पाया।
विज्ञापन


मंगलवार को बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने तिर्वा-बेला बार्डर से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी मुन्नी देवी व मुकुट सिंह ने बताया कि 30 जुलाई 2015 को उन्होंने मुनीम की हत्या किए जाने की साजिश रची। पहले भतीजे मुकुट सिंह ने मुनीम को शराब पिलाई। जब मुनीम नशे में हो गया तो चाची के साथ मिलकर उसने गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में शव कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र की खड़नी नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शक होने पर लगाई थी बंदिशें
हत्यारोपी पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि उसके और भतीजे मुकुट सिंह के बीच अवैध संबंधों की जानकारी पति मुनीम को हो गई थी। जानकारी होने पर मुनीम ने उस पर बंदिशें लगानी शुरू कर दी। जो उसे और उसके प्र्रेमी भतीजे को नागवार गुजरी। बस इसी बात को लेकर दोनों ने मुनीम को रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। पुलिस ने बताया कि पत्नी मुन्नी देवी व भतीजे मुकुट सिंह के बीच अवैध संबंध की बात गांव में भी जगजाहिर हो चुकी थी। जब भी वह घर से बाहर निकलता था तो उसे बेइज्जत होना पड़ता था।


मुनीम का विश्वास बना हत्या का कारण
मुनीम अपने भतीजे मुकुट सिंह पर बहुत विश्वास करता था। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि जिस पर वह विश्वास कर रहा है वहीं उसकी हत्या का कारण बन जाएगा। दो सालों से मुकुट सिंह मुनीम के घर ही रह रहा था। मुनीम सिंह की गैरमौजूदगी में मुन्नी देवी और मुकुट में अवैध संबंध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed