{"_id":"56e073034f1c1b895b8b4570","slug":"bullion-traders-pulled-vehicle-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने निकाला वाहन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने निकाला वाहन जुलूस
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 10 Mar 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
वाहन जुलूस निकालते व्यापारी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम बजट में लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में बुधवार को सराफा व्यापारियों ने वाहन जुलूस निकाला। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन, बंदी के बावजूद केंद्र सरकार अपने कदम वापस नहीं खींच रहीं। वहीं सराफा व्यापारी भी एक्साइज ड्यूटी को बर्दाशत नहीं कर रहें हैं।
आठ दिनों से जारी हड़ताल में जिले के सराफा कारोबारियों को 3 से 5 करोड़ के तक नकुसान उठाना पड़ रहा है। इसके बाद भी व्यापारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोेश व्याप्त है। एक सप्ताह की हड़ताल के बाद स्वर्णकारों ने मांगें न माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल का बुधवार से आगाज किया। व्यापारियों के समर्थन में बुधवार को नगर में मिश्रा गुट भी कूद पड़ा।
एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा व मिश्रा गुट के नगर अध्यक्ष बब्लू बाजपेई की अगुवाई में नगर में वाहन जुलूस निकाला गया। शहर के होमगंज चौराहे से शुरु हुआ वाहन जुलूस तहसील चौराहे, नारायनपुर, दिबियापुर रोड, सुभाष चौराहा, यमुना रोड, खानपुर चौराहा, प्रेमानंद आश्रम से संजय गेट, जेसीज चौराहा से बनारसीदास होता हुआ सदर बाजार तक आया।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
वहीं सर्राफा व्यापारियों ने सभी स्वर्णकारों की दुकाने बंद करा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाने की मांग की। जुलूस के दौरान सर्राफा ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा ने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने में सर्राफा कारोबारी पूर्ण रूप से सहयोग कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि नगर भ्रमण के बाद दिबियापुर व फफूंद के सर्राफा कारोबारियों से संपर्क कर जिले भर में संपूर्ण बंदी कराई जाएगी।
श्याम बिहारी गुट के नगर अध्यक्ष बब्लू बाजपेई ने बताया कि जुलूस के उपरांत मिश्रा गुट के पदाधिकारियों संग बैठक की गई। इसमें यह निष्कर्ष निकाला गया है कि कारोबारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न का पूरी तरह से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 व 17 मार्च को श्याम बिहारी गुट के लखनऊ में होने वाले प्रांतीय धरने में भी सर्राफा कारोबारियों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी। जुलूस के दौरान विपिन मित्तल, कांत शुक्ला, संजीव वर्मा, रामआसरे गुप्ता, रामअवतार वर्मा, राजेश वर्मा, कमल वर्मा, शशिकांत वर्मा, सतीश वर्मा, बीनू वर्मा, गोपाल वर्मा आदि सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।