{"_id":"56d9de3c4f1c1b8b078b49b3","slug":"bullion-traders-pulled-by-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफा व्यापारियों ने निकाला जुलूस
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 05 Mar 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते सर्राफा व्यापारी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से थोपी गई एक्साइज ड्यूटी का विरोध कर रही सर्राफा एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को सर्राफा व्यापारियों ने काली पट्टी बांध कर कारोबार बंद रखा। व्यापारियों ने जुलूस निकालते हुए वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया।
आम बजट 2016 में केंद्रीय वित्त मंत्रालय की ओर से सर्राफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी का प्रावधान किया गया है। जिसका प्रांतीय संगठन के आह्वान पर सर्राफा एसोसिएशन औरैया विरोध कर रहा है। बुधवार से सर्राफा व्यवसायी अपना कारोबार बंद रख प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन की अंतिम कड़ी में शुक्रवार को सर्राफा व्यापारियों ने अपने आंदोलन को और धार देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
शहर के सदर बाजार में एकत्रित हुए सर्राफा व्यापारियों ने काली पट्टी बांध कर अपना कारोबार बंद रखा। वहीं वित्त मंत्री की ओर से थोपे गए एक्साइज ड्यूटी का विरोध करते हुए उनके खिलाफ नारे भी लगाए। बाद इसके सर्राफा व्यापारियों ने शहर के बाजारों में पहले पैदल मार्च कर अपनी ताकत प्रदर्शित की। फिर बाद में मोटर साइकिल जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन
आज के प्रदर्शन में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सर्वेश वर्मा, संजीव वर्मा, विपिन मित्तल, उमेश चौधरी, मयंक शुक्ला, प्रदीप वर्मा, दिलीप वर्मा, रामअवतार वर्मा, रामचंद्र गुप्ता, लल्लू वर्मा, सचिन वर्मा, हरीओम दुबे, सतीश वर्मा, कमल वर्मा, नितिन वर्मा, बीनू वर्मा, आलोक कुमार, रामआसरे वर्मा, बुल्ली वर्मा आदि सर्राफा व्यापारी शामिल रहे।