{"_id":"5dc001708ebc3e015d44e7cb","slug":"attack-on-student-union-president-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अध्यक्ष पर चाकू से हमला, कॉलेज कैंपस में वारदात से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अध्यक्ष पर चाकू से हमला, कॉलेज कैंपस में वारदात से दहशत
Mon, 04 Nov 2019 07:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:52 PM IST
घायल छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज परिसर में सोमवार को कुछ छात्रों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप यादव व उसके दो समर्थकों अखिलेश यादव तथा शिवानंद यादव को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। संदीप का वाराणसी में और अन्य दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संदीप के चाचा कैलाश यादव ने 8 हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि चुनाव में हारे एक गुट ने हमला कर छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप यादव एवं दो अन्यों को जख्मी कर दिया है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 24 अक्टूबर को छात्रसंघ चुनाव होने के बाद कॉलेज तीन नवंबर तक बंद कर दिया गया था।
सोमवार को कॉलेज खुलते ही छात्रसंघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष संदीप यादव अपने समर्थकों के साथ कॉलेज पहुंचे। जीत की खुशी में वह छात्र-छात्राओं में मिठाई बांट रहे थे। तभी चुनाव में मात खाए छात्रों के एक गुट ने उन्हें दौड़ा लिया। संदीप समर्थकों के साथ भाग कर कैंपस में खड़ी स्कार्पियो में बैठने जा रहे थे कि तभी हमलावरों ने घेर लिया और उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे संदीप यादव निवासी भवरी थाना जंगीपुर, अखिलेश यादव निवासी रौजा थाना कोतवाली और शिवानंद यादव निवासी सूरतापुर थाना मुहम्मदाबाद लहूलुहान हो गए। घटना से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। कोतवाल धनंजय मिश्र ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया जहां से संदीप को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।