फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   attack on police in allahabad

इलाहाबाद में पुलिस पर हमला, बवाल

Sat, 13 Jul 2013 01:57 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2013 01:57 AM IST
विज्ञापन
attack on police in allahabad

यूपी के इलाहाबाद के फाफामऊ जिले के गांव रंगपुरा के प्रधान युवराज सिंह के भाई हजारीलाल के बृहस्पतिवार रात कत्ल से नाराज लोगों ने शुक्रवार सुबह खूब बवाल काटा।

विज्ञापन


परिजनों और क्षेत्रीय लोग इस हत्या में एक सिपाही की भूमिका सामने आने से गुस्सा था। भीड़ ने सुबह फाफामऊ तिराहा स्थित उस पान की दुकान को तोड़ डाला जिसके बाहर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन रोडवेज बस समेत दर्जन भर से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। प्रतापगढ़ और वाराणसी रोड पर चक्काजाम किया और पुलिस को भी दौड़ा लिया।

थानेदार और दूसरे पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे। मामले में सिपाही को नामजद करते हुए केस लिखाया गया है।
 
प्रधान कुश कुमार सिंह उर्फ युवराज के छोटे भाई हजारीलाल सिंह (26) की बृहस्पतिवार रात फाफामऊ तिराहा पर पन्नालाल की पान के दुकान के सामने हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस पर पहले बम फेंके गए, फिर पकड़कर गोलियां मार दी गईं। हजारीलाल के घरवालों को पता चला कि बदमाशों के हमले पर वह पान की दुकान में घुसा था लेकिन पन्नालाल ने बेटे भीम की मदद से उसे बाहर कर शटर गिरा दिया था। इसके बाद हजारीलाल को गोली मारी गई थी।

इससे गुस्साए लोगों ने सुबह करीब सात बजे पान की दुकान पर धावा बोलकर तोड़फोड़ कर दी। दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। तख्त तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। बवाल के दौरान तोड़फोड़ की और विरोध पर मारपीट भी की गई। इस बीच भीड़ के बीच फंसने पर दो सिपाहियों को फायरिंग करनी पड़ी।


गुस्साए लोगों ने हत्या में संदिग्ध सिपाही को फाफामऊ चौकी में घुसकर पीट दिया। प्रधान कुश कुमार उर्फ युवराज की अर्जी पर सिपाही रामसहाय यादव को नामजद और चार अन्य के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed