{"_id":"2fc1ea767a8272354a400596329d4a09","slug":"atrocities-by-policemen-on-women-of-kheda","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं, कपड़े फाड़े'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं, कपड़े फाड़े'
अमर उजाला, सरधना
Updated Wed, 02 Oct 2013 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सरधना के खेड़ा की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि खेड़ा महापंचायत में लाठीचार्ज के दौरान बचने के लिए एक कमरे में छिपी महिलाओं पर सादी वर्दी वाले पुलिसकर्मियों ने न सिर्फ लाठियां बरसाईं, बल्कि उनके कपड़े तक फाड़ दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों के विरोध करने पर किसी तरह खेड़ा महिलाएं गांव पहुंच सकीं।
मंगलवार को खेड़ा पहुंचने पर महिलाओं ने बताया कि पुलिस ने उनके साथ खूब अभद्रता की थी। गांव की तीन महिलाओं और दो युवतियों ने न केवल सादी वर्दी वालों की करनी बताई बल्कि अपने फटे कपडे़ भी दिखाए।
विज्ञापन
एक महिला ने बताया कि रविवार को महापंचायत के दौरान जब वह नल पर पानी पी रही थी, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बचने के लिए करीब 20-25 महिलाएं और युवतियां कॉलेज के कमरे में छिप गईं। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। वो कमरे में ही छिपी रहीं।
विज्ञापन
जब फायरिंग बंद हुई तो वें जाने लगीं। इसी बीच वहां सादे कपड़े और वर्दी वाले कुछ पुलिस वालों ने उन्हें लाठी मारते हुए कमरे में धकेल दिया। इन पुलिस वालों ने कमरे के भीतर सभी पर खूब लाठियां बरसाईं और कपड़े तक फाड़ डाले।
एक महिला ने रोते हुए बताया कि इन पुलिस वालों ने ऐसी हरकतें की जो बताई नहीं जा सकती। उनकी चीख पुकार पर सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और पुलिस वालों को धमकाते हुए गांव के रास्ते छोड़कर आए।