फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   anuradha chaudhuri quits samajwadi party

दिग्गज नेत्री अनुराधा ने छोड़ा मुलायम का साथ

Sat, 24 May 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 24 May 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
anuradha chaudhuri quits samajwadi party

चुनावी नतीजों से आए भूचाल में पूर्व सांसद एवं मंत्री अनुराधा चौधरी ने सपा का दामन छोड़ दिया है। अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा छीन लिए जाने के बाद अनुराधा ने पार्टी छोड़ने में देर नहीं की। सपा में अनुराधा रालोद जैसा रुतबा हासिल नहीं कर पाई।

विज्ञापन


भाजपा के सहारे जिले की सियासत में कदम रखने वाली अनुराधा चौधरी को राजनीति में उंचाइयां रालोद में मिली। छोटे चौधरी के यूपीए गठबंधन सरकार में शामिल होने के फैसले पर नाराजगी के चलते उन्होंने अपना रास्ता अलग कर लिया।
विज्ञापन


मुलायम सिंह की गठबंधन सरकार में मंत्री रही अनुराधा ने अपने पुराने रुतबे के चलते सपा में राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व पा लिया। पार्टी ने भी तवज्जो दी और उन्हें बिजनौर सीट से सांसद का टिकट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने छीना कैबिनेट मंत्री का दर्जा

anuradha chaudhuri quits samajwadi party

सियासी उलटफेर में जब अनुराधा बिजनौर में अपनी जमीन बना रही थी, तभी उनसे टिकट वापस लेकर पूर्व सांसद अमीर आलम को दे दिया गया। यह अलग बात है कि आलम को भी टिकट गंवाना पड़ा।

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने अनुराधा के सम्मान में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिला दिया। हालांकि विज्ञान प्रौधोगिकी की अध्यक्षा बनने के बावजूद वेस्ट में अनुराधा की सक्रियता घटने लगी। कुछ स्वास्थ्य की दिक्कतें तो कुछ पार्टी के दरकिनार कर दिए जाने पर उनकी आवाजाही भी थम गई। दंगे ने और हालात बिगाड़ दिए।

संसदीय चुनाव में भी वह इक्का-दुक्का सभाओं में ही दिखीं। सूबे में हार से बौखलाई सपा ने तीन दिन पहले अनुराधा से कैबिनेट मंत्री का दर्जा वापस ले लिया था। ऐसे हालात में अनुराधा ने भी सपा को बाय-बाय कहने में देर नहीं की। शुक्रवार को लखनऊ में उन्होंने अपना इस्तीफा नेताजी को फैक्स कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed