फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Angry BJP workers staged a strong protest against the Congress at the Varanasi district headquarters

जब मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी करते पहुंचे भाजपाई, तो हर कोई अचरज में

Sat, 16 Nov 2019 04:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 Nov 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Angry BJP workers staged a strong protest against the Congress at the Varanasi district headquarters
नारेबाजी करते भाजपाजन - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी द्वारा पूर्व में पीएम को आपत्तिजनक शब्द कहे जाने को लेकर भाजपाई इस कदर आक्रोशित हुए कि हजारों की संख्या में एकत्रित होकर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया। प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग रही कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी राफेल प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला मोदी सरकार के पक्ष में आने के बाद अब सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 
विज्ञापन


वहीं प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर आ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा है। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान हाथ में तख्ती और बोर्ड लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि राफेल मामले में पुनर्विचार संबंधी दायर याचिकाओं को खारिज करते हुए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने  निर्णय में इस मामले पर जांच की मांग को गैर जरूरी तथा बेवजह बताया राफेल खरीद प्रक्रिया को सही व पारदर्शी बताने का फैसला माननीय  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिसंबर 2018 में पहले ही दिया जा चुका है।

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी पहले ही अदालत में मुंह की खा चुकी है और अब फिर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद उसका झूठ देश के सामने आ चुका है।

महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि देश की रक्षा से जुड़े इस अहम मसले पर कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले लगातार झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की अब जब सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद राफेल मामले पर एक बार फिर सत्य सामने आ चुका है और पूरी खरीद प्रक्रिया पारदर्शी और शुचिता पूर्ण सिद्ध हुई है तब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश को गुमराह करने और मर्यादाहीन राजनीति करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed