{"_id":"5aedf7be4f1c1b3c0a8b838e","slug":"amu-portrait-controversy-samajwadi-party-leader-azam-khan-attack-on-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU केस: आजम खां ने केंद्र पर बोला हमला- कहा जिन्ना की तस्वीर पर सियासत का मकसद चुनावी लाभ लेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU केस: आजम खां ने केंद्र पर बोला हमला- कहा जिन्ना की तस्वीर पर सियासत का मकसद चुनावी लाभ लेना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में जिन्ना की तस्वीर को लेकर मचे बवाल पर पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा है कि तस्वीर पर सियासत का मकसद कर्नाटक में होने वाले विधानसभा में चुनावों में लाभ लेना है।
जिस दिन कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का मतदान खत्म होगा, उस दिन यह विवाद भी ठंडा हो जाएगा। वैसे भी एएमयू में जिन्ना की तस्वीर आज तो लगाई नहीं गई है।
एएमयू छात्र संघ से राजनीति की शुरुआत करने वाले आजम खां ने शनिवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि एक ऐसे व्यक्ति की तस्वीर को लेकर बवाल मचा हुआ है जो 70 साल पहले इस दुनिया से चला गया।
एएमयू में किसी तस्वीर के लगने या नहीं लगने से किसी को न तो कोई फायदा है और न ही नुकसान। उन्होंने कहा कि आज देश में लोगों को खाने की रोटी नहीं, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। दैवीय आपदा में सैकड़ों लोग मारे गए हैं। लेकिन इनकी फिक्र किसी को नहीं है।