{"_id":"56e5c2cf4f1c1b174b8b4569","slug":"solar-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट जलाने, जलापूर्ति को शासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट जलाने, जलापूर्ति को शासन सख्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
सोलर लाइट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर ऊर्जा पॉवर प्लांट्स के माध्यम से स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल व्यवस्था करने को लेकर शासन गंभीर हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निकायों में सौर ऊर्जा से मार्ग प्रकाश एवं पेयजल की व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में ‘डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना’ भी शुरू की जा रही है। सचिव नगर विकास ने नगर निगम, जल निगम, सीएंडडीएस एवं अधिशाषी अधिकारियों को इसके लिए तय मानकों के तहत कार्यदायी संस्था का चयन एवं कार्ययोजना तैयार कराने का निर्देश दिया है।
शहर में स्ट्रीट लाइटों और जलापूर्ति पर काफी मात्रा में बिजली खर्च होती है। नगर निगम को इन मदों में हर माह मोटी रकम भी चुकानी पड़ती है। इस बीच बिजली की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए शासन सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट्स एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर सख्त हो गया है। सचिव नगर विकास श्रीप्रकाश सिंह की ओर पिछले दिनों जारी आदेश में कार्यदायी संस्था के चयन के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। शासन ने साफ किया है कि सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइटें और पेयजल की व्यवस्था से ग्रीन एनर्जी का अधिक से अधिक उपयोग करने से प्रदूषण भी कम होगा।
सौर ऊर्जा से दोनों व्यवस्था के लिए शासन ने ‘डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना’ में फंड की व्यवस्था की है। सचिव ने साफ किया है कि इस योजना के लिए राज्य सरकार तथा केंद्रीय नवीन नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से निर्धारित बेंच मार्क दरों के आधार पर तैयार की गई परियोजनाओं से संबंधित कार्य योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए कार्यदायी संस्थाओं का चयन किया जाए।