{"_id":"56dde2974f1c1bed268b4577","slug":"programme-on-womens-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजसेवियों का सम्मान, दोहराया सेवा का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजसेवियों का सम्मान, दोहराया सेवा का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
पीडी टंडन पार्क में महिला बाल अधिकार संगठन द्वारा आयोजित सम्मेलन में उपस्थित महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को महिला अधिकार संगठन की ओर से सम्मान समारोह, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर से पहले रानी लक्ष्मी बाई यात्रा निकाली गई। इसमें रानी लक्ष्मी बाई के रूप में घोड़े पर सवार प्रीति सोनकर सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। पीडी टंडन पार्क में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष जरीन उस्मानी ने 50 महिला और पुरुष समाजसेवियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ.रंजना बाजपेयी ने कहा, हमें शिक्षित और जागरूक बनने के लिए एकजुट होने की जरूरत है। बतौर विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह, डॉ.सत्या पांडेय, प्रीति तिवारी, रीति बाजपेयी, सुरैया, ललिता कटियार मौजूद थीं। कार्यक्रम में विनीता अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। संस्था अध्यक्ष मंजू पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्लोबल ग्रींस की ओर से महिलाओं की पर्यावरण सोच पर हुए कार्यक्रम में संस्था की संयुक्त सचिव तृप्ति श्रीवास्तव ने बताया, महिलाएं ग्रुप बनाकर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। इसके साथ ही लोगों को पौधरोपण, गंगा-यमुना को प्रदूषण मुक्त करने और पालीथिन के बजाए पेपर बैग के प्रयोग के प्रति सजग करेंगी। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, सचिव संजय पुरुषार्थी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।