{"_id":"5ea2b0608ebc3e904914a10a","slug":"ncert-alternative-calendar93","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी ने जूनियर कक्षाओं के लिए जारी किया वैकल्पिक कलेंडर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी ने जूनियर कक्षाओं के लिए जारी किया वैकल्पिक कलेंडर
Fri, 24 Apr 2020 02:54 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
एनसीईआरटी
- फोटो : Social Media
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कोरोना संकट के दौरान घर बैठे संस्कृत, उर्दू, हिंदी व अंग्रेजी की पढ़ाई के लिए वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया है। इस वैकल्पिक कैलेंडर में ई-पाठशाला और दीक्षा पोर्टल पर हर पाठ के अनुरूप पाठ्य सामग्री को शामिल किया गया है। उच्च प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा 6 से 8) के लिए यह वैकल्पिक शैक्षिक कैलेंडर तैयार किया गया है।
एनसीईआरटी की ओर से इससे पहले प्राथमिक स्तर के लिए वैकल्पिक कैलेंडर जारी किया गया था। इसमें कहा गया है कि शिक्षक और अभिभावक कलेंडर में दिए क्रम पर ध्यान दिए बिना भी बच्चों की रूचि के अनुसार गतिविधि का चयन कर सकते हैं। कैलेंडर में तकनीक और सोशल मीडिया के उपयोग से बच्चों को बेहतर तरीके से ऑनलाइन शिक्षा देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिन बच्चों के पास इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उनको मोबाइल पर एसएमएस और फोन करके पढ़ाने के बारे में कहा गया है।
एनसीईआरटी की ओर से जल्द ही नौवीं से बारहवीं तक कक्षाओं के लिए वैकल्पिक कलेंडर जारी किया जाएगा। एनसीईएआरटी की ओर से जूनियर कक्षाओं के लिए तैयार इस कैलेंडर में बच्चों के सीखने की जरूरत को ध्यान में रखा गया है। इसमें दिव्यांग बच्चों के लिए कैलेंडर में ऑडियो बुक्स, रेडियो आदि के जरिए शिक्षा देने की सुविधा है। कैलेंडर को साप्ताहिक आधार पर जारी किया जायेगा। इसमें तनाव और चिंता को दूर करने के तरीके भी बताए गए हैं। उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिए सत्रों का प्रसारण सोमवार से शनिवार दोपहर बाद दो बजे से चार बजे तक होगा।