{"_id":"56e479ce4f1c1b1d7b8b4572","slug":"house-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े टैक्स के विरोध में मशाल यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े टैक्स के विरोध में मशाल यात्रा निकाली
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 13 Mar 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
गृहकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़े गृहकर के विरोध में भाजपा पार्षदों के नेतृत्व में शनिवार को चौक में मशाल जुलूस निकाला गया। दूसरी ओर सोहबतियाबाग में व्यापार मंडल की ओर से नगर आयुक्त का पुतला जलाकर बढ़े टैक्स का विरोध किया गया।
संयोजक एवं पार्षद गणेश केसरवानी के नेतृत्व में चौक क्षेत्र में मशाल जुलूस निकालकर महापौर एवं नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद हुई सभा में पार्षद ने कहा कि सपा सत्ता के मद में चूर है। इलाहाबाद की जनता का आंदोलन उसे नहीं दिख रहा। अगले चुनाव में सपा को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। आरोप लगाया कि इस मामले में महापौर का रवैया शिथिल रहा है। पार्षदों ने टैक्स बढ़ोतरी वापस होने तक आंदोजन जारी रखने का ऐलान किया। इसमें नेता सदन गिरीशंकर प्रभाकर, सत्येंद्र चोपड़ा, संजय गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, प्रमिल केसरवानी, अवधेश गुप्ता, ओपी द्विवेदी, मनोज मिश्रा, बिहू शिडाना, प्रणविजय सिंह आदि शामिल थे।
उधर, सोहबतियाबाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सरोज के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर आयुक्त का पुतला जलाकर बढ़े टैक्स का विरोध किया। इस दौरान हुई सभा में बढ़ोतरी वापस होने तक टैक्स न जमा करने की अपील की गई। संचालन महामंत्री धीरेंद्र सिंह ने किया। इसमें शेखर सिंह, दिनेश साहू, राकेश साहू, अवध केसरवानी, निखिल मलंग, अरुण कुमार, उमेश कुमार आदि शामिल थे।