फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   train in allahabad

राजधानी और इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश

Mon, 07 Mar 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 07 Mar 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
train in allahabad
रेल - फोटो : अमर उजाला
हावड़ा-दिल्ली रेलमार्ग पर शनिवार देर रात एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम हो गई। देश के सबसे व्यस्त मार्ग पर इलाहाबाद जंक्शन से 64 किलोमीटर दूर कौशाम्बी के अथसराय और कनवार रेलवे स्टेशन के बीच बीती रात अप लाइन से 18 पेंड्रोल क्लिप किसी ने निकाल ली। राहत भरी बात यह रही कि समय रहते वहां रेलवे के गैंगमैन ने अप लाइन में पेंड्रोल क्लिप न होने की बात अफसरों को बता दी। क्योंकि वहां से थोड़ी देर में पटना राजधानी, इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें गुजरनी थीं। कंट्रोल रूम में जैसे ही यह सूचना आई हड़कंप मच गया। संबंधित रूट पर कॉशन लगा कर एक-एक करके ट्रेनें निकाली गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे की ओर से सैनी थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है। खास बात यह कि 15 फरवरी को भी इसी रेलखंड पर 25 पेंड्रोल क्लिप चोरी हो गईं थीं।
विज्ञापन


बीती रात अथसराय-कनवार स्टेशन खंड पर रेलवे के गैंगमैन दिलशाद अहमद, नीरज पेट्रोलिंग कर रहा थे। इस बीच अप लाइन पर उन लोगों ने देखा कि 18 पेंड्रोल क्लिप गायब हैं। वहां एक-एक छोड़कर पेंड्रोल क्लिप निकली गईं थीं। उन्होंने अफसरों को तत्काल सूचना दे दी। थोड़ी देर में कंट्रोल रूम में भी सूचना आ गई। मौके पर रेलकर्मी भेज दिए गए, ताकि वहां पेंड्रोल क्लिप लगाईं जा सकें। इस बीच अप लाइन से कई महत्वपूर्ण ट्रेन निकलनी थी। ट्रेनों को निकालने के लिए रेलवे ने वहां कॉशन लगा दिया। इसके बाद एक-एक करके वहां से ट्रेनें पास की गईं। बताया जा रहा है कि जिस स्थान से क्लिप निकाली गईं थीं, वहां एक डायरी, एक फोटो और जैक भी मिला है। हालांकि, जैक टूटा हुआ था। सुबह अप लाइन पर यातायात सामान्य होने के बाद आरपीएफ के डीआईजी रेलवे अजय सदानी मौके पर पहुंचे। यहां उन्होंने काफी देर तक जांच की। साथ ही रेलकर्मियों से भी बात की। उन्होंने सैनी पुलिस से घटना के संदर्भ में भी बातचीत की। जांच के बाद डीआईजी इलाहाबाद लौट गए। सैनी इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया कि अवर अभियंता रेलपथ अथसराय अमित कुमार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह ट्रेन पलटाने की साजिश नहीं है। फिर भी माह भर के भीतर दो बार पेंड्रोल क्लिप एक ही रेलखंड से गायब हो जाने का मामला गंभीर है। इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। इस वाकये के बाद रेलवे की पेट्रोलिंग तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed