{"_id":"56e08fd94f1c1bc36d8b456d","slug":"loot-with-bank-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल चौराहे पर बैंक मैनेजर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल चौराहे पर बैंक मैनेजर को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो।
Updated Thu, 10 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा सिविल लाइंस शाखा के सीनियर मैनेजर अशोक कुमार सिंह को बुधवार रात मेडिकल चौराहे पर बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। बदमाश उनसे दस हजार रुपये नगदी और दो मोबाइल फोन लूटकर भागे। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
सीनियर मैनेजर अशोक सिंह बुधवार रात करीब दस बजे बाइक पर नैनी स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए थे। वह मेडिकल चौराहा से कुछ आगे बढ़े तभी तीन बाइक सवार छह बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने तमंचा सटाकर बैंक मैनेजर से दस हजार रुपये तथा दोनों मोबाइल फोन छीन लिए। लुटेरों के जाने के बाद बैंक अफसर अशोक ने आसपास गुजर रहे लोगों को बताया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उस वक्त बैरहना में हुए बवाल में व्यस्त थी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने अशोक से घटना की जानकारी लेने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।