फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   allahabad crime

लूट में नाकाम बदमाशों ने लगा दी कार में आग

Sun, 06 Mar 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो. इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो. इलाहाबाद Updated Sun, 06 Mar 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
allahabad crime
बदमाशों ने कार में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
ट्रांसपोर्टर पैसे लेकर पैदल भागा तो कार में कर दी आगजनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। मिर्जापुर मार्ग पर बृहस्पतिवार रात ट्रांसपोर्टर को लूटने में नाकाम बदमाशों ने कार में ही आग लगा दी। प्रतापगढ़ से आया ट्रांसपोर्टर मेजा के कारोबारी से रकम वसूलने के बाद कार से वापस लौट रहा था तभी बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकने के बाद लूट की कोशिश की। खतरा भांपकर ट्रांसपोर्टर गाड़ी से उतरकर भागा तो लूट में नाकामी से बौखलाए बदमाशों ने कार में आग लगा दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने चौतरफा घेराबंदी कराई मगर बदमाशों का पता नहीं चल सका। पुलिस मान रही है कि किसी से मुखबिरी मिलने पर बदमाश पीछे लगे थे।

प्रतापगढ़ स्थित साजिद रोडलाइंस के मालिक मुजीब अहमद ने अपने छह ट्रक मेजा स्थित कमल ट्रांसपोर्ट में लगा रखे हैं। इन ट्रकों को भटौती क्रशर प्लांट से गिट्टी की लोडिंग में लगाया गया है। मुजीब हर महीने हिसाब करने और पैसे लेने आते हैं। वह बृहस्पतिवार शाम मेजा में कमल ट्रांसपोर्ट पहुंचे। वहां से दो लाख रुपये लेकर मुजीब रात करीब सात बजे अपनी इंडिगो विस्टा कार में प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। वह मेजा रोड रेलवे ओवरब्रिज के आगे कठौली गांव के निकट पहुंचे तभी पीछे से दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। एक बाइक दाहिने और दूसरी बाइक सवार बदमाशों ने बाएं साइड से आकर मुजीब को कार रोकने का इशारा किया। लूट का खतरा देख साजिद ने कार रोकी और बैग लेकर पैदल ही सड़क से सटे बाग की तरफ भाग गए। रकम लूटने में नाकाम बदमाशों ने साजिद की कार को ही आग के हवाले कर दिया। फिर बदमाश मिर्जापुर मार्ग पर करछना की तरफ बढ़ गए। कुछ देर में खबर पाकर मेजा रोड चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्र के साथ एसओ तारकेश्वर राय वहां पहुंच गए। दमकल दस्ता भी बुला लिया गया। पुलिस ने करछना और नैनी पुलिस को भी सूचना देकर वाहन चेकिंग कराई लेकिन लुटेरों के बारे में नहीं पता चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed