फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Allahabad News ›   appeal on house tax

बढ़े गृहकर पर सपा महासचिव से गुहार

Thu, 10 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो।
अमर उजाला ब्यूरो। Updated Thu, 10 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
बढ़े गृहकर को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा पार्षदों समेत विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। इस बीच प्रयाग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह को ज्ञापन सौंपकर बढ़ा टैक्स वापस कराने की मांग की। माना जा रहा है कि रेवती से गुहार लगाने का असर होगा, क्योंकि उनकी गिनती पार्टी के बड़े नेताओं में हैं। ऐसे में वह इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करते हैं तो बढ़ा टैक्स वापस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा के नेतृत्व में व्यापारी एवं पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल दिन में पूर्व सांसद से उनके आवास पर मिला। इस दौरान बढे़ टैक्स का विरोध करते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। इसमें श्री अरोरा ने उनसे मुख्यमंत्री  से मिलकर बढ़े गृहकर का अध्यादेश वापस कराने की मांग की। महामंत्री सुहैल अहमद ने कहा कि जब तक टैक्स वापस नहीं होगा, जमा नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने कई गुना बढ़ा टैक्स भेजने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें सुशील खरबंदा, मोहम्मद खलिक अहमद, अरुण केसरवानी, जगदीश गुलाटी, राहुल अग्रवाल, शिव सेवक सिंह, संजय गुप्ता, विजय पुर्सवानी, कमलेश सिंह, विजय वैश्य आदि शामिल थे।
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों की कीडगंज में हुई बैठक में छात्रों से भी बढ़े गृहकर का विरोध करने की अपील की गई। कहा कि बढ़े टैक्स का असर हर वर्ग पर पड़ेगा। बैठक में गिरी शंकर प्रभाकर, देव त्रिपाठी, शानू, गीत गौर, राजेश पटेल, हरिओम पांडेय आदि मौजूद थे। व्यापारी एकता समिति ने बढ़े टैक्स के विरोध में 11 मार्च को डीएम कार्यालय के घेराव का निर्णय लिया है। यह जानकारी अध्यक्ष विजय गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed