फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Angered from home, the youth reached Prayagraj from Hapur, the police handed over the family

घर से नाराज होकर युवक हापुड़ से प्रयागराज पहुंचा, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Nov 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Angered from home, the youth reached Prayagraj from Hapur, the police handed over the family
prayagraj news : एसएसपी ने घर से नाराज हुए हापुर से प्रयागराज पहुंचे युवक को उनके पिता को सुपुर्द किया। - फोटो : prayagraj
हापुड़ के न्यू शिवपुरी इलाके के रहने वाले अलंकृत माहेश्वरी 21 नवंबर को घर से नाराज होकर निकल गए थे। घरवालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को अलंकृत सिविल लाइंस में मिल गए। घरवाले पहले से ही उन्हें ढूंढने के लिए यहां पर थे। डीआईजी ने घरवालों को बुलाकर अलंकृत को सौंप दिया।
विज्ञापन


 हापुड़ में न्यू शिवपुरी के रहने वाले बसंत लाल माहेश्वरी के बेटे अलंकृत माहेश्वरी नोएडा में काम करते हैं। 21 नवंबर को अलंकृत किसी बात से नाराज होकर हापुड़ से निकल गए थे। उसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला था। घरवालों ने हापुड़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके हुलिये के आधार पर प्रदेश के सभी जिलों में गुमशुदगी की सूचना भेज दी गई थी।
विज्ञापन


इसी बीच घरवालों को किसी तरह पता चला कि वह प्रयागराज में हैं। घरवालों ने तुरंत प्रयागराज पुलिस से संपर्क किया। फोटो और हुलिए की जानकारी दी गई। शनिवार को आई ट्रिपलसी के माध्यम से शहर भर में लगे कैमरों से खोजबीन की गई तो अलंकृत जैसे हुलिए वाला शख्स सिविल लाइंस में दिखा। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन शुरू हुई। सुभाष चौराहे से बस अड्डे की ओर जाने वाले रास्ते पर अलंकृत मिल गए। पूछताछ के बाद उनके घरवालों को सूचना दी गई। पिता बसंत लाल और बहन देर शाम यहां पहुंच गए। डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अलंकृत को जब घरवालों को सुपुर्द किया तो दोनों की ही आंखों में आंसू आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed