{"_id":"6200e2dae2580c1c4e56b2f4","slug":"allahabad1644225242","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षाओं पर स्पष्ट की स्थिति, परीक्षाओं का पता नहीं","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कक्षाओं पर स्पष्ट की स्थिति, परीक्षाओं का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कक्षाओं के संचालन को लेकर तो स्थिति स्पष्ट कर दी गई, लेकिन परीक्षाओं के आयोजन पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। छात्र चाहते हैं कि इस बार भी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में कराई जाएं। छात्रों ने परीक्षा तिथि शीघ्र घोषित किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कक्षाओं के संचालन पर स्थिति स्पष्ट न होने के कारण विश्वविद्यालय के छात्रों ने जब टि्वटर पर अभियान चलाया तो उसके बाद विश्वविद्यालय ने स्थिति स्पष्ट की। विश्वविद्यालय में 9 फरवरी से परास्नातक और 14 फरवरी से स्नातक की ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन नियमित रूप से शुरू किया जाएगा और तब तक ऑनलाइन मोड में कक्षाएं चलती रहेंगी। छात्र चाहते हैं कि जब कक्षाओं का संचालन महीनों ऑनलाइन मोड में किया गया तो परीक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में ही होना चाहिए। फरवरी में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और मार्च-अप्रैल में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की है और न ही कोई कार्यक्रम जारी किया है। छात्रों में परीक्षा के आयोजन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई है। छात्र चाहते हैं कि जल्द से जल्द परीक्षा की तिथि घोषित की जाए, ताकि अगला सत्र समय से शुरू हो सके।
विज्ञापन