फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Shot of liquor salesmen contract dispute

शराब के ठेके पर विवाद सेल्समैन को गोली मारी

Tue, 15 Mar 2016 02:39 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Tue, 15 Mar 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Shot of liquor salesmen contract dispute
गाोली मारी
 महानगर के समर्पण कॉप्लैक्स रेलवे रोड के शराब ठेके के सेल्समैन से रविवार देर रात ठेके पर हुए विवाद के बाद पीछा कर उसके शमशाद मार्केट पर गोली मार दी गई। गोली युवक के सीने में जा लगी, जिसे नाजुक हालत में मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भरती कराया गया है। पुलिस की अब तक की जांच में सासनी गेट इलाके का एक युवक शक के दायरे में आया है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार जवां के गांव सीयपुर का रहने वाला सुनील उर्फ बंटी रेलवे रोड समर्पण कॉप्लैक्स स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन है। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि सासनी गेट इलाके का एक युवक अक्सर उसकी दुकान से शराब खरीदता है। शनिवार को वह एक हजार रुपये का नकली नोट दे गया था। रविवार देर रात वह जब शराब खरीदने आया और उससे नकली नोट के विषय में कहा तो उसने मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस बात पर वहां विवाद हो गया और दोनों में हाथापाई तक हुई।
विज्ञापन

उस समय तो कुछ लोगों की मध्यस्थता पर मामला शांत हो गया। वह युवक शराब लेकर चला गया। इसके बाद रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह दुकान बंद कर अपने गांव जा रहा था तो उसे शमशाद मार्केट के पास इस बात का अहसास हुआ कि वही व्यक्ति अपने एक अन्य साथी के साथ उसका पीछा कर रहा है। इसके बाद उसने अपनी अंटी से पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग में एक गोली उसकी कमर को छूती हुई निकल गई, जबकि दूसरी सीधी सीने में जा धंसी। इसके बाद हमलावर तो भाग गए। मगर राहगीरों की सूचना पर सीओ तृतीय राजीव सिंह, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सूर्यकांत द्विवेद्वी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रात भर गोली निकालने के लिए उसका ऑपरेशन चला और नाजुक हालत को देखते हुए आईसीयू में भरती करा दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार अज्ञात के खिलाफ तहरीर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मगर जिस पहचान के आधार पर हमलावर बताया गया है वह सासनी गेट का है। उसको लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed