फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Old woman with her husband left the world

पति के साथ वृद्धा ने भी छोड़ दी दुनिया

Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Sun, 13 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Old woman with her husband left the world
file photo - फोटो : file Photo
तेरी बाहों में जीना है, तेरी बाहों में मरना है...यह फिल्मी गीत की पंक्तियां बन्नादेवी क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी वृद्ध दंपति पर यह पंक्तियां चरितार्थ हो रही हैं।
विज्ञापन


वृद्ध ने जहां बीमारी के चलते दम तोड़ दिया तो वहीं उनकी पत्नी भी 30 मिनट तक जिंदा नहीं रह पाईं। उन्होंने ने भी अपने पति के साथ दम तोड़ दिया। एक साथ दोनों की मौत से जहां परिवार में कोहराम छा गया।
विज्ञापन


शक्तिनगर निवासी कारोबारी वृद्ध 75 वर्षीय राजेन्द्र व उनकी पत्नी लज्जावती की पिछले माह ही शादी की 50वीं सालगिरह थी। जिसे धूमधाम से मनाया गया था।

शादी की वह सभी रस्में अदा की गईं, जो उस समय शादी के दौरान दोनों ने की थी। शादी की सालगिरह के बाद वृद्ध कारोबारी राजेन्द्र का स्वास्थ्य खराब हो गया। पत्नी लज्जावती पैरालाइसिस से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सभी के पैरों तले तब जमीन खिसक गई जब पता चला कि राजेंद्र की बीमारी से मौत हो गई है। खबर लज्जावती को भी मिली, लेकिन वह पति के निधन की खबर अधिक देर तक सहन नहीं कर पाईं। 30 मिनट बाद उन्होंने भी अपने प्राण त्याग दिए। कुछ देरी के अंदर दोनों के निधन से परिवार में कोहराम छाया तो क्षेत्र में हड़कंप भी मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed