फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होली के अवसर पर पानी को तरसा बेगपुर मोहल्ला

होली के अवसर पर पानी को तरसा बेगपुर मोहल्ला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
होली के अवसर पर पानी को तरसा बेगपुर मोहल्ला
पानी संकट की समस्या के बाद बेगपुर पर पहुंचे कांग्रेसी नेता इंजीनियर आगा यूनुस अन्य नेता - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। होली के अवसर पर चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा बेगपुर मोहल्ले में आकर आधारहीन साबित हो गया। स्थानीय निवासियों की मानी जाए तो दशहरे पर पैदा हुआ पानी का संकट होली पर भी बना रहा।
विज्ञापन
इसको लेकर कांग्रेसियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसी बेगपुर गली नंबर 3 पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि होली पर भी पानी की समस्या दूर नहीं हुई है। 7 दिन पहले इलाके में पानी की आपूर्ति कर रहा इकलौता हैंडपंप खराब हो गया। इस समस्या के संबंध में नगर निगम को अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस ने कहा कि होली के त्यौहार पर नगर निगम में जनता को पानी के लिए तरसा दिया। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट रही। जल्द अब नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed