फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kabaddi compitition won but could't get the troffy

कबड्डी प्रतियोगिता जीती पर नहीं मिली ट्रॉफी, व्यवस्था की भेंट चढ़ गया आयोजन

Thu, 11 Oct 2018 01:24 AM IST
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 11 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
kabaddi compitition won but could't get the troffy
2

डीएस कॉलेज में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा अंतर महाविद्यालयीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता अव्यवस्था की भेंट चढ़ गई। हैरत की बात यह है कि विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी तक नहीं दी गई। प्रतियोगिता में एके कॉलेज शिकोहाबाद विजेता व उप विजेता एसवी कॉलेज रहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता निर्धारित समय से दो घंटे बाद शुरू हुई।

दोपहर करीब एक बजे विश्वविद्यालय से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक डॉ. एसडी पचौरी, डॉ. रणवीर सिंह पहुंचे, तब जाकर मैच शुरू हुआ। पहले मैच में कई खिलाड़ी अंडर एज व शैक्षिक अभिलेख में कमी होने के चलते चौधरी जीवन सिंह मेमोरियल कॉलेज सारौल टप्पल की टीम को अवैध कर दिया गया। फाइनल मैच एके कॉलेज शिकोहाबाद व एसवी कॉलेज अलीगढ़ के बीच खेला गया।
विज्ञापन


शिकोहाबाद ने अलीगढ़ को 34-24 से हरा दिया। विजेता व उप विजेता टीम को न तो कोई ट्रॉफी दी गई और न ही प्रमाण पत्र। टीम मैनेजर को जलपान भी नहीं कराया, जबकि जलपान के लिए यूनिवर्सिटी धनराशि मुहैया कराती है। यह बात अलग है कि यूनिवर्सिटी से धनराशि नहीं भेजी गई। इस आयोजन में सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गईं। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच पड़ताल की गई, जो काफी पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व खिलाड़ियों से प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने परिचय प्राप्त किया। निर्णायक मोहम्मद अली, वलीउज्जमा खां, राजेश गुप्ता, गजेंद्र तिवारी, नीरेश ठाकुर रहे। इस मौके पर डॉ. धमेंद्र चाहर, डॉ. अजय सिंह, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अतुल मित्तल, डॉ. मंजू सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed