फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav Says BJP has no answer to PDA statement of bjp mla ramesh mishra jaunpur

UP: 'यूपी में पार्टी की हालत खराब...', भाजपा नेता के बयान पर अखिलेश का तंज- भाजपा के पास पीडीए का जवाब नहीं

Sat, 13 Jul 2024 02:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Jul 2024 02:23 PM IST
सार

जौनपुर की बदलापुर सीट से भाजपा विधायक रमेश मिश्रा के बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। भाजपा विधायक के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Says BJP has no answer to PDA statement of bjp mla ramesh mishra jaunpur
अखिलेश यादव का पलटवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा के वीडियो संदेश ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। भाजपा विधायक के वीडियो संदेश के बाद राजनीति शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इससे पहले, गुरुवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मोती सिंह ने तो अपने 42 साल पर सात साल भारी बता दिए। 
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए लिखा कि पीडीए सकारात्मक सौहार्द का नया इतिहास लिखने वाली है। पीडीए की रणनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उनकी राजनीति को शोषण करने वाली नकारात्मक राजनीति बताया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा
समाजवादी पार्टी की ‘PDA’ की नीति
- आम जनता को उसका हक़ दिलवानेवाली
-आम जनता का कल्याण करनेवाली
-शोषण-उत्पीड़न से आम जनता की रक्षा करनेवाली
-संविधान-आरक्षण को बचानेवाली
-पिछड़े-दलितों-अल्पसंख्यकों-आदिवासियों-आधी आबादी और अगड़ों में भी उत्पीड़ितों को प्रभुत्ववादियों के अत्याचार से बचानेवाली
-किसान, मज़दूर, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा, दुकानदारों और बाक़ी सबका भी ख़्याल रखनेवाली
-समाज के हर वर्ग और तबके को जोड़नेवाली 
-सामुदायिक राजनीति का नया युग शुरू करनेवाली
-सामाजिक सौहार्द, एकता, भाईचारे को एक सूत्र करनेवाली 
-सकारात्मक राजनीति का नया इतिहास लिखनेवाली नीति है। 

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा की आम जनता का शोषण करने वाली, समाज को तोड़ने वाली नकारात्मक राजनीति के पास पीडीए की पॉजिटिव पॉलिटिक्स का कोई जवाब नहीं है। इसीलिए भाजपा के अपने ही लोगों में हड़बड़ाहट है। 

पीडीए ही भाजपा के अंदर-बाहर भगदड़ का कारण बन रहा है। भाजपा के तथाकथित सहयोगी भी या तो किसी बहाने से भाजपा से बाहर आना चाहते हैं या वैचारिक दूरी दिखाना चाहते हैं। कोई चिट्ठी को माध्यम बना रहा है, कोई अपनी नाराजगी भरे बयान को और कोई अंदरूनी जनप्रतिनिधि ऐसे किसी वीडियो को। 

भाजपाई खेमे की चिंता सिर्फ यूपी के 2027 के चुनाव हारने की ही नहीं है, बल्कि भविष्य का हर चुनाव हारने की है। पीडीए एक नव जागरण है। आज की जागरूक जनता में जो नयी सामाजिक-आर्थिक चेतना आ गयी है, उसी का नाम ‘पीडीए’ है। पीडीए वर्तमान के पटल पर सामाजिक अखंडता के नये भविष्य का उद्घोष है।

'भाजपा विधायक ने सीएम योगी के खिलाफ मोर्चा खोला'
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम से पोस्ट किया गया है कि भाजपा के ब्राह्मण विधायक रमेश "मिश्रा" ने यूपी के "ठाकुर" सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।  ब्राह्मण "मिश्रा" जी का कहना है कि केंद्र भाजपा सरकार यूपी में बड़े निर्णय ले, वरना आज की तारीख में 2027 में यूपी में भाजपा सरकार रिपीट नहीं होगी। भाजपा विधायक खुद स्वीकार कर रहे हैं कि आज के परिदृश्य में सपा सरकार 2027 में बनेगी।

अब सोचने वाली बात ये है कि क्या ये केंद्र भाजपा द्वारा "ठाकुर" सीएम योगी को हटाने की व्यूह रचना रची जा रही जो कि लोकसभा चुनाव पूर्व दिल्ली सीएम केजरीवाल जी ने आशंका जताई थी? खैर हमें क्या, ये भाजपा का अंदरूनी मामला है, भाजपा जाने, योगी को हटाए या रखें। 

2027 में PDA की सपा सरकार बनने जा रही है ये भाजपाई भी स्वीकार कर रहे। यूपी में भयंकर भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, कुशासन, भाजपाई और सरकारी गुंडई खुलकर हावी है, कल खुद सीएम योगी के स्वजातीय ठाकुर भाजपा नेता मोती सिंह ने यूपी में योगी नेतृत्व में भयंकर भ्रष्टाचार को स्वीकार किया है। 
 

'केंद्र हस्तक्षेप करे तभी यूपी में 2027 में बनेगी सरकार, अभी खराब है पार्टी की हालत'
आपको बता दें कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि केंद्र सरकार को कुछ बड़े फैसले लेने होंगे, तभी 2027 में भाजपा की यूपी में सरकार बन सकेगी। पीडीए ने जो भ्रम फैलाया है, उससे भाजपा की स्थिति खराब है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट पर भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। अब दो बार के विधायक रमेश मिश्रा का वीडियो सामने आया है। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करके बड़ा निर्णय लेना पड़ेगा, तभी कुछ हो सकेगा। 2027 में सरकार बन सकेगी। 

इस सिलसिले में अमर उजाला ने मोबाइल फोन के जरिये विधायक बात भी की है। इस पर विधायक ने कहा कि यूपी के अधिकारी मनबढ़ हो गए हैं। वे जनता की नहीं सुन रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी नहीं बचा है। सब मनमानी पर उतारू हैं, इसलिए वीडियो संदेश के जरिये अपनी बात कहनी पड़ी है। 

अधिकारियों का मनोबल तोड़ने की जरूरत है। सपा ने पीडीए के जरिये जो भ्रम फैलाया है, उसकी काट अभी से ढूंढनी होगी। सीएम को मंत्रियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

42 साल के राजनीतिक जीवन में तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा : मोती सिंह
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रतापगढ़ के पट्टी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच अपनी ही सरकार में अफसरों के काम-काज पर नाराजगी जताई। कहा कि मुझे कहने में ये संकोच भी नहीं है कि मेरे राजनीतिक जीवन के 42 सालों में तहसील और थानों में ऐसा भ्रष्टाचार न सोच सकते थे...न देख सकते थे, वो अकल्पनीय है।

जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल की मौजूदगी में पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि जिलों में बिजली थाने खुल गए हैं, एक बल्ब हमने घर में ज्यादा जला लिया, तुरंत बिजली थाने वाले पहुंच जा रहे हैं। मुकदमा लिखने की धमकी देकर वसूली कर रहे हैं। क्या हम अपराधी हैं। कार्रवाई कर दे रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल पूर्व मंत्री के बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा राज में तहसील व थाने के अभूतपूर्व रिकार्ड तोड़ भ्रष्टाचार पर भाजपा के लोग ही जब प्रमाण पत्र बांट रहे हैं तो इस अकल्पनीय भाजपाई भ्रष्टाचार पर कार्रवाई के लिए और कोई सुबूत चाहिए। अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर मुड़ता है। इसे लेकर सियासी माहौल गरमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed