फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Akhilesh Yadav Net Worth: SP Chief Akhilesh Yadav Files Nomination from Karhal Assembly Seat, Know Income Net Worth in Hindi

Akhilesh Yadav Net Worth: मुलायम सिंह यादव ने बेटे से लिया है कर्ज, जानें तीन साल में कितनी बढ़ी सपा प्रमुख की संपत्ति?

Mon, 31 Jan 2022 06:32 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 31 Jan 2022 06:32 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। ये पहली बार है जब अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इसके पहले वह हमेशा लोकसभा चुनाव ही लड़ते आए हैं। 2019 में वह आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे।
 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Net Worth: SP Chief Akhilesh Yadav Files Nomination from Karhal Assembly Seat, Know Income Net Worth in Hindi
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से सोमवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने अपनी और पत्नी डिंपल यादव की संपत्ति, आय और आपराधिक मामलों का ब्योरा बताया। पढ़िए 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से अब तक यानी इन तीन सालों में अखिलेश यादव ने कितनी कमाई की और अब उनकी संपत्ति कितनी हो गई है? 
विज्ञापन


40.02 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अखिलेश-डिंपल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में 40.02 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति बताई है। 2019 लोकसभा के मुकाबले इसमें तीन करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। 2012 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अखिलेश यादव की सालाना आय 1.25 करोड़ रुपये थी, जबकि पत्नी डिंपल यादव की सालाना आय तब 28.31 लाख रुपये थी। अब अखिलेश की आय घटकर 83.98 लाख रुपये हो गई है, वहीं डिंपल की आय बढ़कर 58.92 लाख रुपये हो गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे से मुलायम सिंह यादव ने ले रखा है कर्ज
अखिलेश यादव ने अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने 32.74 लाख रुपये की छह अलग-अलग बीमा पॉलिसी ले रखी है। डिंपल यादव ने 25 लाख रुपये का बीमा करवाया हुआ है। वहीं, अखिलेश ने 2.13 करोड़ रुपये का कर्ज अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दिया हुआ है। ये कर्ज 2019 लोकसभा चुनाव से पहले दिया गया था, जिसे आज तक मुलायम सिंह यादव ने नहीं चुकाया है। हालांकि, अखिलेश ने खुद पत्नी डिंपल यादव से 8.15 लाख रुपये का कर्ज लिया हुआ है। अखिलेश यादव ने मुलायम के अलावा छह अन्य लोगों और संस्थानों को करीब 28 लाख रुपये का कर्ज दिया है। 

अखिलेश के हलफनामे में और क्या है खास?  
  • पूर्व सीएम के पास 1.79 लाख और पत्नी डिंपल के पास 3.32 लाख रुपये नकद है। अखिलेश के नाम सात और डिंपल के नाम 11 बैंक खाते हैं। अखिलेश के बैंक खातों में 5.56 करोड़, जबकि डिंपल के खातों में 2.57 करोड़ रुपये है।
  • डिंपल के पास 59.76 लाख रुपये के गहने हैं। अखिलेश, डिंपल के पास 13 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। अखिलेश के पास 17.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। डिंपल के नाम 9.61 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। दोनों को मिलाकर अखिलेश के पास 26.83 करोड़ की अचल संपत्ति है। 
कहां से होती है कमाई?
अखिलेश यादव ने खुद का पेशा कृषि और लोकहित बताया है। हलफनामे के अनुसार अखिलेश की कमाई वेतन, किराए और खेती से होती है। इसी तरह डिंपल की कमाई पूर्व सांसद की पेंशन, किराए और खेती से कमाती हैं। अखिलेश ने मैसूर यूनिवर्सिटी से 1994-1995 में बीई सिविल एन्वायरमेंट से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed