{"_id":"5dbee4658ebc3e01602616d6","slug":"akhilesh-will-meet-kamleshs-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को लूटने वाले अपराधियों से लड़कर जान देने वाले कमलेश के परिजनों से मिलेंगे अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को लूटने वाले अपराधियों से लड़कर जान देने वाले कमलेश के परिजनों से मिलेंगे अखिलेश
Sun, 03 Nov 2019 07:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 03 Nov 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित के घर पहुंचे सपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के भैसौड़ी गांव के कमलेश यादव बीते 25 अक्तूबर को व्यापारी को लूटने वाले अपराधियों से भीड़कर अपनी जान गंवा दिया था। जिसकी बहादुरी की चर्चा आम हो गई है। इस प्रकरण में राजनीति गर्माने के आसार हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चन्दौली लोकसभा के पूर्व सपा प्रत्याशी संजय सिंह चौहान, पूर्व सपा प्रवक्ता मनोज काका, राधा कृष्ण उर्फ संजय यादव सहित सपा का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलकर ढ़ाढस बधाया।
संजय सिंह चौहान ने कमलेश को बहादुर बताते हुए कहा कि जहां अपराधियों पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। वहीं जांबाज कमलेश यादव अपने प्राणों की परवाह किए बगैर अपराधियों से भीड़ कर जान दे दी।
विज्ञापन
ऐसे जांबाज के परिजनों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाना चाहिए। श्री चौहान ने बताया कि जांबाज कमलेश के परिजनों से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ बुलाकर जल्द ही मिलेंगे।पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी हर स्तर पर साथ देगी।
वहीं पूर्व सपा प्रवक्ता मनोज काका ने पीड़ित परिवार के साथ सरकार द्वारा दोयम दर्जे का व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को कमलेश यादव को शहीद का दर्जा देने के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस सम्बंध में डॉ संजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आईजी, एस एस पी व जिलाधिकारी से मिलेगा। सपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय सिंह चौहान ने पीड़ित परिवार को अपने तरफ से आर्थिक सहयोग राशि भी भेंट की।
पीड़ित परिवार से मिलने वालों में मुख्य रूप से संजय सिंह चौहान, मनोज काका, राधाकृष्ण संजय यादव,अक्षय यादव बबलु प्रधान,नन्हे जायसवाल, डॉ रामअवतार, जितेंद्र, मंगला यादव, सुबास यादव, दूधनाथ चौहान, गुज्जन प्रधान सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे।