फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh will announce plans for up

अखिलेश आज देंगे यूपी को 590 करोड़ की सौगात

Tue, 06 Aug 2013 12:12 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
akhilesh will announce plans for up

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को प्रदेश को 590 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। अपने सरकारी आवास, 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री तीन प्रदेशव्यापी महत्वपूर्ण रोजगारपरक पशुधन विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन


इन योजनाओं से प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

प्रस्तावित योजनाओं में सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण योजना प्रदेश के सभी जिलों में 100 दुधारू पशुओं की एक दुग्ध उत्पादक यूनिट लगाने की लगभग 519 करोड़ रुपये लागत की ‘कामधेनु योजना’ है।
विज्ञापन


इसके तहत सभी 75 जिलों में कुल 425 कामधेनु इकाइयां स्थापित की जाएंगी। एक यूनिट की लागत करीब 1.22 करोड़ रुपये आएगी।

प्रत्यक्ष तौर पर प्रत्येक जिले में स्थापित की जा रही इकाइयों में दुधारू पशुओं की देखभाल, चिकित्सा, दूध निकालने, चारे और संबंधित इकाइयों के विभिन्न स्तरों पर काम करने वाले लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि 100 गाय-भैसों की एक इकाई की देखभाल, पोषण, चिकित्सा और प्रबंधन से केवल 15 लोग भी जुड़े माने जाएं तो 425 इकाइयों में 6 हजार से अधिक लोगों को सीधे-सीधे रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा अप्रत्यक्ष तौर पर मार्केटिंग, प्रचार, दुग्ध प्रसंस्करण और खुदरा बिक्र्ती आदि से भी कई हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सभी इकाइयां चरणबद्ध रूप से उत्पादन आरंभ करेंगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रदेश में कुक्कुट उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति-2013 के अंतर्गत लगभग 65 करोड़ रुपये की दूसरी योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

इसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री कानपुर, सुल्तानपुर, फतेहपुर, बिजनौर, गोरखपुर, कुशीनगर, हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, बलरामपुर के मुर्गी पालकों को 10.80 लाख अंडा देने वाली मुर्गियों के पालन की 36 इकाइयों के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे।

प्रत्येक इकाई में लगभग 30 हजार अंडा देने वाली मुर्गियों का पालन किया जायेगा। कुक्कुट विकास नीति में इस प्रकार के विशेष प्रावधान किये गए हैं, जिससे यूपी ब्रायलर चूजों और अंडों की आपूर्ति के क्षेत्र में बहुत जल्द ही बाहरी आयात पर निर्भर नहीं रहेगा। सभी इकाइयां छ: महीने के भीतर कार्यशील हो जाएंगी।

तीसरी योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री पीसीडीएफ द्वारा कृषक दुग्ध संघ परिसर में लगाए गए तीन ऑटोमेटिक प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इनमें से दो प्लांट पांच करोड़ की लागत से लगभग 25 टन दही प्रतिदिन उत्पादित करेंगे।


लगभग 1.40 करोड़ रुपये की लागत वाला तीसरा प्लांट 10 हजार बोतल स्वादिष्ट, सुगन्धित और विभिन्न फ्लेवर वाला पाश्चुरीकृत दूध तैयार करेगा, जिसकी खपत लखनऊ और उसके आस-पास के क्षेत्रों में होगी। यह प्लांट इसी वर्ष के अंत तक दही-दूध का उत्पादन शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed