फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   akhilesh suspends 34 officers

यूपी: अखिलेश इन एक्शन, 34 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Sat, 22 Jun 2013 08:41 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2013 08:41 PM IST
विज्ञापन
akhilesh suspends 34 officers

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कामकाज में ढिलाई और उदासीनता बरतने पर छह जिला आबकारी अधिकारी समेत आबकारी महकमे के 34 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


निलंबित होने वालों में सात आबकारी निरीक्षक, पांच प्रधान आबकारी सिपाही और 16 आबकारी सिपाही शामिल हैं। इसके अलावा दो सहायक आबकारी आयुक्तों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत करते हुए कहा है कि कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों और कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुल्तानपुर, फतेहपुर, आजमगढ़ के सहायक आबकारी आयुक्तों और जिला आबकारी अधिकारियों को निलंबित किया गया है।

गाजियाबाद, जौनपुर और मिर्जापुर के जिला आबकारी अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed