{"_id":"e26c3fb0-cee0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-knew-condition-of-west-up-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने घटाई लखनऊ से पश्चिमी यूपी की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने घटाई लखनऊ से पश्चिमी यूपी की दूरी
लखनऊ/नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2013 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए दिल्ली दरबार लगाया।
विज्ञापन
यूपी सदन में लगभग दो घंटे वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों से मिले। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों से भी उन्होंने मुलाकात की। लोगों ने मुख्यमंत्री की इस पहल को काफी सराहा है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि लखनऊ दूर होने के चलते उनकी बात नहीं सुनी जाती थी, लेकिन अखिलेश की इस पहल से उनकी बात कम से कम सुनी तो जा रही है।
लोगों का यह भी कहना है कि अखिलेश ही शायद ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने इस तरह की पहल दिल्ली से की है। वरना ज्यादातर मुख्यमंत्री लोगों से लखनऊ में ही मिलना पसंद करते थे।
विज्ञापन
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों तक पहुंचने की अखिलेश की यह कसरत काफी अहम मानी जा रही है।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग यूपी सदन पहुंचे थे। मुख्यमंत्रियों ने फरियादियों की बात सुनी और संबंधित अधिकारी से भी बात की। कुछ से उनकी मांग से संबंधित कागज लिए, तो कुछ का काम घटनास्थल पर ही करवा दिया। कई लोगों को जल्द काम होने का भरोसा भी मिला।
मुख्यमंत्री पिछले कुछ समय से जब भी दिल्ली आते हैं तो एक दिन पहले ही एनसीआर के नेताओं को इसकी सूचना दे दी जाती है। साथ ही इन नेताओं को अपने इलाके के जरूरतमंद लोगों को लाने के लिए भी कहा जाता है, जिन्हें मुख्यमंत्री से कुछ न कुछ काम होता है।
पहले से ही गाजियाबाद, नोएडा समेत एनसीआर के आला अधिकारियों को दिल्ली बुला लिया जाता है।
पहले यह बैठक छोटे स्तर पर होती थी। मगर इसकी लोकप्रियता बढ़ गई है और बड़ी तादाद में नेता और जनता सीएम के दरबार में पहुंचने लगे हैं। इसलिए अब इसका आयोजन पंडारा रोड निवास की जगह यूपी सदन के कांफ्रेंस हॉल में किया जाता है।