{"_id":"e70b781c-c51f-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"akhilesh-is-not-meeting-with-people-in-janta-darshan","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीनों से जनता से नहीं मिल रहे अखिलेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह महीनों से जनता से नहीं मिल रहे अखिलेश
लखनऊ/ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार का बहुप्रचारित जनता दर्शन पिछले छह महीने से बंद है।
विज्ञापन
यह जानकारी आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सरकार से मिली है।
सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत आरटीआई कार्यकर्ता उर्वशी शर्मा ने जानकारी मांगी थी कि जनता दर्शन कब से नहीं हो रहा है?
पता चला कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव केकालीदास मार्ग स्थित आवास के दरवाजे बीते छह महीने से जनता दर्शन के लिए नहीं खुले।
पिछले साल मार्च में मुख्यमंत्री आवास पांच, कालीदास मार्ग के दरवाजे तब खुले थे जब समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आयी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में जनता दर्शन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था।
शुरुआती वर्ष में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई महीने तक जनता दर्शन चलाया और लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए।
पहली बार जनता दर्शन के लिए अफसरों को सख्त निर्देश दिए गए और हर प्रार्थना पत्र पर एक कोडिंग सिस्टम दर्ज किया गया।
सरकार की मंशा थी कि इससे आम लोगों की समस्याएं भी सरकार तक पहुंच सकेंगी। लेकिन छह महीने से यह सारी कवायद बंद है।