फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Air India disaster victims to come forward, the Special Offers

आपदा प्रभावितों को एयर इंडिया ने दिया स्पेशल ऑफर

Tue, 25 Jun 2013 07:37 PM IST
वाराणसी/ब्यूरो
वाराणसी/ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2013 07:37 PM IST
विज्ञापन
Air India disaster victims to come forward, the Special Offers

उत्तराखंड में फंसे लोगों की मदद के लिए एयर इंडिया आगे आई है। देहरादून से पीड़ितों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सोमवार से उसने विशेष योजना शुरू की है।

विज्ञापन


इसके तहत एयर इंडिया मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए टिकट का आधा पैसा ही लेगी। यानी पीड़ितों को विमान टिकट में 50 फीसदी की छूट मिलेगी। यह सुविधा एयर इंडिया की सभी घरेलू उड़ानों पर मिलेगी।
विज्ञापन


एयर इंडिया के स्थानीय प्रबंधक मोहम्मद आतिफ इदरीस ने बताया कि यह आपरेशन मुख्य रूप से दिल्ली से संचालित होगा।

केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर गए ज्यादातर श्रद्धालु देहरादून पहुंच चुके हैं।

यहां से उन्हें उनके शहर तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया ने राहत सेवा शुरू की है। इसके तहत पीड़ितों को किराए का आधा ही भुगतान करना होगा।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों को देहरादून से दिल्ली लाया जाएगा और फिर वहां से उनके शहर भेजा जाएगा।

बकौल इदरीस, एयर इंडिया ने अपनी नियमित घरेलू उड़ानों में ही यह व्यवस्था लागू की है।

उन्होंने साफ किया कि एयर इंडिया के विमान उन्हीं शहरों में जाएंगे, जहां के लिए वे नियमित रूप से उड़ान भरते हैं।

उन्होंने बताया कि एयर इंडिया आपदा राहत कोष के लिए एकत्रित राहत सामग्रियों को पीड़ितों तक नि:शुल्क पहुंचाएगी।

राहत सामग्रियों को अलग-अलग शहरों से लेकर विमान दिल्ली जाएगा और वहां से उसे दूसरे विमान से देहरादून भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed