फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Five lakhs students receive entry forms

पांच लाख छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र

Thu, 10 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Thu, 10 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five lakhs students receive entry forms
पांच लाख छात्रों को नहीं मिले प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला
तो क्या डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा कराएगा। दो सेशन पहले विश्वविद्यालय ने ऐसी गलती की थी,  जिसके चलते भारी अराजकता हुई थी। इस बार फिर से इसकी आशंका इसलिए बन रही है क्योंकि परीक्षा कल 11 मार्च से शुरू होनी है जबकि अभी तक पांच लाख छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन

इसमें साढ़े छह सौ कालेजों के सात लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। साढ़े चार सौ कालेजों की लॉग-इन आइडी में प्रवेश पत्र अपलोड़ नहीं किए गए हैं। ऐसे करीब पांच लाख छात्र हैं, जो प्रवेश पत्र से वंचित हैं। इधर प्रवेश पत्र अपलोड़ न होने पर कालेज संचालकों की मुसीबत खड़ी हो गई        है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय पहुंचने पर भी अधिकारी उनको लेटलतीफी की वजह नहीं बता रहे। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि परीक्षा कार्य करने वाली एजेंसी को प्रवेश पत्र अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। 24 घंटे ये कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 छात्रों की भूख हड़ताल जारी
- चार सूत्रीय मांगों के लिए समाजवादी छात्र सभा के चार सदस्यों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। विश्वविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे सभा जिलाध्यक्ष आलोक यादव, विपिन कुमार, सुनील सिंह और मानवेंद्र जादौन का कहना है मांग पूरी न होने तक अनशन जारी रहेगा। बता दें बीएड घोटाले की जांच, एक खिड़की पर छात्रों की सभी समस्याओं की सुनवाई, मार्कशीट त्रुटियां ठीक कराने जैसी मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed