{"_id":"5ea5d1c7e0160d6e5f2cf1ee","slug":"five-crores-gold-coins-sold-online-on-akshaya-tritiya-in-agra-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आगरा में अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन बिके पांच करोड़ के सोने के सिक्के","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Lockdown: आगरा में अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन बिके पांच करोड़ के सोने के सिक्के
Mon, 27 Apr 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सोने के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में लॉकडाउन के बीच अक्षय तृतीया पर सराफा बाजार चमक उठा। शहर में लोगों ने ऑनलाइन औसतन पांच करोड़ रुपया सोने के सिक्कों में निवेश किया है। वहीं, घरों में विधि-विधान के साथ पूजा की।
इस त्योहार पर कीमती धातु खरीदना शुभ माना जाता है। लेकिन इस बार लॉकडाउन की बंदिश में इस शुभ मौके पर लाभ की उम्मीद कम की जा रही थी। इसको देखते हुए सराफा कारोबारियों ने ऑनलाइन बुकिंग का विकल्प खोल दिया था।
पीली धातु से लगाव रखने वालों ने भी मौका नहीं छोड़ा। कारोबारियों के मुताबिक औसतन 10 किलो सोने के सिक्के बुक हुए हैं। इनकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

सभी बुकिंग ऑनलाइन हुईं
तनिष्क शोरूम के अनुराग बंसल ने बताया कि अक्षय तृतीया पर ऑनलाइन बुकिंग में लोगों ने रुझान दिखाया। शहर में औसतन पांच करोड़ रुपये में सोने के सिक्के बुक हुए होंगे।
डिलीवरी लॉकडाउन के बाद
सराफा कारोबारी संदीप गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां से 24 कैरेट के 10 ग्राम के सिक्के बुक हुए हैं। इनकी डिलीवरी लॉकडाउन के बाद होगी।
डिलीवरी लॉकडाउन के बाद
सराफा कारोबारी संदीप गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां से 24 कैरेट के 10 ग्राम के सिक्के बुक हुए हैं। इनकी डिलीवरी लॉकडाउन के बाद होगी।
सूने रहे बटेश्वर के घाट
अक्षय तृतीया पर बने रविवार को बने दुर्लभ योग में सोशल मीडिया पर बटेश्वर के ब्रह्मलाल महाराज के दर्शन कर घर पर ही श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। लॉकडाउन के कारण बटेश्वर मंदिर के पट बंद होने से 101 शिव मंदिर शृंखला के घाट सूने पडे़ रहे।
घर पर ही लोगों ने स्नान, पूजन, दान कर भोलेनाथ से कोरोना के संकट से मुक्ति की प्रार्थना की। बाह, जैतपुर, पिनाहट क्षेत्र के गांवों में घर पर ही पूजा पाठ हुआ। बटेश्वर मंदिर के पुजारी राकेश वाजपेयी ने बताया कि मंदिर में एक पुजारी नियमित रूप से पूजा करता है।