फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr. BRA University favor of 48 Colleges

काली सूची में शामिल 48 कालेजों पर मेहरबानी

Sat, 05 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धर्मेंद्र त्यागी, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो/धर्मेंद्र त्यागी, आगरा Updated Sat, 05 Mar 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में एक और खेल हो गया है।  बीते सेशन में ब्लैक लिस्टेट किए गए 56 कालेज में 48 को क्लीनचिट दे दी गई है। इन्हें नकल केचलते ब्लैकलिस्ट में रखा गया था। इस खेल में ं विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर औटा (आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ) सदस्य तक शामिल बताए गए हैं। इतना ही नहीं। इनमें से अधिकांश कालेजों को 2015-16 की परीक्षा में सेंटर बनाने की तैयारी भी की जा रही  है।
विज्ञापन


2014-15 की मुख्य परीक्षा में सामूहिक नकल पर 56 कालेज डिबार कर दिए थे। इनके नकल वाले संबंधित पेपर की परीक्षा निरस्त कर पुन: कराने और तीन साल तक इन्हें सेंटर न बनाने पर निर्णय हुआ। इन कालेजों की जांच विश्वविद्यालय की यूएफएम (नकल मामलों की जांच करने वाली) कमेटी को सौंपी गई। सूत्र बताते हैं कि जांच में 26 कालेजों को आरोपों से बरी कर दिया गया। बाकी 30 पर कार्रवाई की संस्तुति कर विश्वविद्यालय प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी।
विज्ञापन


मौका बनाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 कालेजों को अभयदान दे दिया। बचे आठ कालेजों की कार्रवाई के लिए दो सदस्यीय व्यक्तिगत यूएफएम कमेटी के पास भेजा गया। इसमें दागी 48 कालेजों को बरी देख कमेटी दंग रह गई। कमेटी ने रिपोर्ट में लिखा है कि सभी कालेजों पर समान आरोप हैं और सजा सिर्फ आठ को। ऐसे में सभी पर कार्रवाई वाजिब है, या फिर इन्हें भी क्लीन चिट दे दी जाए। बंद लिफाफे में ये रिपोर्ट कमेटी ने शुक्रवार को कुलपति सचिवालय भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि मामले की अभी जांच चल रही है। किसी कालेज को छूट देने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। औटा अध्यक्ष डा. वीरेंद्र चौहान सांठगांठ के खेल में ओटा का कोई सदस्य शामिल नहीं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मिलकर दागी कालेजों को बचाया है। इसमें तगड़ी सांठगांठ की बू आ रही है। कुलपति प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल का कहना है कि अभी तक ऐसी रिपोर्ट नहीं मिली है।


भरवा दिए गए परीक्षा फार्म
दूसरे सेशन की परीक्षा 11 मार्च से होनी है। ऐसे में बीते सेशन के 56 कालेजों की निरस्त परीक्षा अभी तक नहीं हुई है। यहां तक कि सूत्र बताते हैं कि इनमें से अधिकांश कालेजों के छात्रों के परीक्षा फार्म भी भरवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed