{"_id":"56d9ef854f1c1b7f058b4aa4","slug":"organically-in-midhakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिढ़ाकुर में बोतल फिंकाई, घर फूंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिढ़ाकुर में बोतल फिंकाई, घर फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sat, 05 Mar 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिढ़ाकुर की मुस्लिम बस्ती में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा थोड़ी ही देर में बवाल का रूप ले गया। दोनों ओर से करीब आधा घंटा तक पथराव हुआ, बोतलें फेंकी गईं। आरोप है कि एक पक्ष ने घर जला दिया। पथराव में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। लेकिन तनाव बना हुआ है।
घटना रात नौ बजे की है। झगड़ा अमीन के बेटे शानू और रईस के बेटे सोनू के बीच हुआ। दोनों ने एक दूसरे को गालियां दीं। इसके बाद दोनों ओर से लोग आ गए। थोड़ी ही देर में पथराव शुरू हो गया। छतों से बोतलें फेंकी गईं। पूरी सड़क पत्थरों और बोतलें से पट गई।
आरोप है कि इसके बाद सोनू पक्ष के लोगों ने शानू के घर में आग लगा दी। उसके मकान का पूरा सामान जल गया। आमीन की पत्नी अफसाना पुत्र नजरो तथा लाला पुत्र आमीन के चोट भी आई हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ मलपुरा ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। पुलिस ने मौैके से कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दोनों ओर के लोग गुस्से में हैं। तनाव बना हुआ है। एसओ ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।