फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   firing in billochpura

बिल्लोचपुरा में नाले का पत्थर हटाने पर पथराव, फायरिंग

Tue, 08 Mar 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 08 Mar 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
firing in billochpura
बिल्लोचपुरा में नाले का पत्थर हटाने पर पथराव, फायरिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिल्लोचपुरा में सोमवार शाम को घर के आगे नाले पर रखा पत्थर हटाने पर जमकर बवाल हो गया। क्षेत्र के रहने वाले भइये पर शाहरुख पक्ष ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर फिंकाई हुई। शाहरुख पक्ष की ओर से फायरिंग हुई। गोली लगने से भइये घायल हो गए। छह से ज्यादा लोगों को पत्थर लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बिल्लोचपुरा स्थित दरगाह पर पिछले दिनों उर्स चल रहा था। दरगाह जाने वाले रास्ते पर भइये भी रहता है। उर्स में लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए उसने अपने घर के आगे नाले पर पत्थर रख दिया था। उर्स संपन्न होने पर सोमवार शाम तकरीबन पांच बजे वह पत्थर हटाने लगा। इस पर शाहरुख आ गया। पत्थर हटाने से मना किया।
विज्ञापन


भइये का कहना था कि पत्थर उसका है। इसलिए  वह हटा रहा है। इस पर दोनों में कहासुनी होेने लगी। इसी बीच शाहरुख का भाई सलमान अपने साथियों के साथ पहुंच गया। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। तब भइये पक्ष के लोग जुट गए। उन्होंने विरोध किया। इस पर दोनों ओर से पथराव होने लगा। भइये ने बताया कि शाहरुख पक्ष ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से भइये घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी अफसाना सहित छह लोग पथराव में घायल हुए। लोगों ने घरों में दुबककर अपनी जान बचाई। तकरीबन 20 मिनट तक बवाल होता रहा। जानकारी पर थाना लोहामंडी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शाहरुख और मुन्ना को गिरफ्तार कर लिया।


हत्यारोप में जा चुका है जेल
भइये का कहना है कि शाहरुख दबंगई करता है। पिछले साल उसने एक नर्सिंग होम के कंपाउंडर को पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed