फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Director of Insurance Company committe Suicide

इंश्योरेंस कंपनी के निदेशक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Tue, 08 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 08 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
Director of Insurance Company committe Suicide
क्राइम - फोटो : demo pic
पश्चिमपुरी में एक इंश्योरेंस कंपनी के निदेशक कुंवरपाल सिंह (27) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह फर्रुखाबाद में दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी था। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था।  
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी के गांव रोझोली निवासी कुंवरपाल सिंह पुत्र अनूप सिंह पश्चिमपुरी में किराये पर कमरा लेकर रहता था। रविवार दोपहर को उसने कमरे में खुद को गोली मार ली। मकान मालिक की सूचना पर आई पुलिस ने गेट की कुंडी तोड़ी और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को मौके से तमंचा मिला।
विज्ञापन

सिकंदरा थाना प्रभारी  का कहना है कि परिवारीजनों ने बताया कि कुंवरपाल धोखाधड़ी के मामले में आरोपी है। इससे वह कई दिन से तनाव में था। इस कारण ही उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी पर ताला डालकर फरार हो गए थे निदेशक
अनूप सिंह ने बताया कि बेटे कुंवरपाल ने 2009 में संजय प्लेस में एक इंश्योरेंस कंपनी ज्वाइन की थी। इस कंपनी में आगरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी और फर्रुखाबाद के लोगों का पैसा जमा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशक मदनमोहन सहित दो अन्य ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुंवरपाल को भी निदेशक बना दिया।
इसके बाद कंपनी पर ताला डालकर फरार हो गए। 2013 में फर्रुखाबाद कोतवाली में मदन मोहन, कुंवरपाल सहित अन्य के खिलाफ 25 लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें कुंवरपाल दस माह के लिए जेल गया। जमानत पर रिहा होकर कुंवरपाल ने मदनमोहन पर थाना हरीपर्वत में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया।

इसमें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट भी लग चुकी है। बेटे को झूठा फंसाया गया था। मुकदमा लड़ने में डेढ़ बीघा खेत बेचना पड़ा। एक साल पहले बेटे को कार दिलाई थी, जिसे किराये पर चलाकर वह गुजारा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed