फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   College director said, first give marksheets then submit fee

कालेज संचालक बोले, पहले मार्कशीट तभी देंगे परीक्षा फीस

Tue, 15 Mar 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Tue, 15 Mar 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
College director said,  first give marksheets then submit fee
विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बीते कई सेशन की मार्कशीट न मिलने पर कालेज संचालकों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। एकत्रित होकर दर्जनों संचालकों ने डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में हंगामा कर नारेबाजी की। गुस्साए संचालकों ने कुलपति सचिवालय का गेट तोड़ दिया। संचालकों ने स्पष्ट कर दिया कि मार्कशीट मिलने पर ही परीक्षा शुल्क जमा कराया जाएगा। कालेजों का आरोप है कि सेशन 2010-11 से 2015 तक की मार्कशीट आधी-अधूरी मिली हैं।
विज्ञापन

300 कालेजों पर विश्वविद्यालय का करीब 85 करोड़ रुपया परीक्षा शुल्क बकाया है। शुल्क मिलने के बाद ही इनके करीब 3.13 लाख विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इससे आक्रोशित कालेज संचालक विश्वविद्यालय आए और कुलपति सचिवालय पर धरना दिया। कुलपति के न आने पर संचालकों ने कुलपति सचिवालय का गेट तोड़कर जमकर नारेबाजी की। यहां से आक्रोशित संचालकों ने कुलसचिव कार्यालय की ओर रुख किया। यहां डिप्टी रजिस्ट्रार विश्वेश्वर प्रसाद मिले। उन्होंने बताया कि संचालकों की शिकायत परीक्षा नियंत्रक और कुलपति के पास है। गुस्साए संचालकों ने परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह को घेर लिया। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप होने लगे। मामला बढ़ने पर पुलिस भी पहुंची और शांत कराया। संचालकों ने कुलपति के नाम परीक्षा नियंत्रक को मांग पत्र सौंपा। केएन सिंह का कहना है उनकी मांग कुलपति के सामने रखी जाएगी, वही निर्णय लेंगे। सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश चौधरी का कहना है कि मार्कशीट न मिलने पर विद्यार्थी कालेजों में हंगामा करते हैं। प्रदर्शन में ब्रजेश शर्मा, धीरज यादव, युवराज परिहार, दिलीप कसाना आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन, भूख हड़ताल जारी
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल के सातवें दिन सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस. चौहान विश्वविद्यालय आईं। कार्यकर्ताओं ने एमबीबीएस के चार्ट की चोरी, मार्कशीट न देने वाली एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, बीएड घोटाले जैसी 12 मांगों का पत्र उन्हें सौंपकर उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। चौहान ने मौके पर परीक्षा नियंत्रक से बात की तो उन्होंने कुलसचिव के अवकाश पर होने की जानकारी दी। डिप्टी रजिस्ट्रार ने फोन पर सिटी मजिस्ट्रेट से कुलसचिव की बात कराई। सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं का समाधान करने को कहा। साथ ही उन्होंने मांगों पर कार्रवाई के लिए कुलपति से बात करने का भी आश्वासन दिया। धरने में सभा जिलाध्यक्ष आलोक यादव, अमन पचौरी, गौरव यादव, अमित प्रकाश, राजन ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्कशीट बनाने में भी विश्वविद्यालय फेल
परीक्षा कराने में फिसड्डी डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, मार्कशीट बनाने में भी फेल साबित हुआ। 2014-15 सेशन की मार्कशीट की छपाई तो ठप है ही। अब त्रुटि सुधार का कार्य भी बीते एक महीने से बंद कर दिया गया है। स्थिति ये है कि इस बीच 12 हजार विद्यार्थियों के प्रार्थना पत्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आए हैं। 2010 से 2015 के बीच के करीब 80 हजार मार्कशीट में सुधार करना है। इनमें गलत नाम, कुल योग, मार्कशीट में प्रीवियस ईयर के अंक न दर्ज करना जैसी त्रुटियां हैं। डिग्री का भी यही हाल है। महीने भर में डिग्री प्राप्त करने के लिए ढाई हजार आवेदन आ चुके हैं। चार्ट न होने से सत्यापन में देरी होने के कारण विद्यार्थियों का करियर प्रभावित हो रहा है।


बीए की मार्कशीट में विषय के नंबर नहीं चढ़ाए हैं। कई बार शिकायत कर चुके हैं। दुरुस्त मार्कशीट अभी तक नहीं मिली। देवकी,  
छठी बार एप्पलीकेशन देने आया हूं, बीएससी फाइनल की मार्कशीट में प्रीवियस के अंक दर्ज नहीं हैं। अभिषेक, अलीगढ़

बिना होलोग्राम के जारी हो रही मार्कशीट
सत्र 2014-2015 की मार्कशीट, बिना विश्वविद्यालय के होलोग्राम के जारी की जा रही है। इससे विद्यार्थियों में फर्जी मार्कशीट का डर सताने लगा है। विद्यार्थियों ने इसकी शिकायत परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह से की है। उनका कहना है कि दस हजार होलोग्राम छपवाने के लिए दिए गए हैं। छूटी मार्कशीट पर इन्हें चस्पा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed