{"_id":"56e5cab34f1c1bc24b8b4569","slug":"2-46-lakh-students-exam-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
Amar Ujala
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
2.46 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा आज से
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय बेसिक स्कूलों की परीक्षा सोमवार (आज) से शुरू हो रही है। शासन ने इस बार कक्षा एक से पांच तक की परीक्षा बोर्ड के तर्ज पर कराने की योजना बनाई है। जिले के परिषदीय स्कूलों में 2,45,660 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
पहली पाली में 9:30 से 11:30 बजे तक कक्षा दो से पांच तक हिंदी लिखित, कक्षा छह से आठ तक कला और संगीत विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में 12:30 से 02:30 बजे तक कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की हिंदी मौखिक और कक्षा छह से आठ तक स्काउट-गाइड की परीक्षा होगी। पहली पाली में कक्षा एक की केवल हिंदी मौखिक की परीक्षा होगी। चालू सत्र में कक्षा एक से पांच तक 1,93,172 और कक्षा छह से आठ तक 52,488 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
उपस्थिति पर पड़ सकता है असर
परिषदीय शिक्षकों की मानें तो वार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रहने की संभावना है। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में। इन दिनों आलू की खुदाई चल रही है। विद्यार्थी पढ़ने के लिए भी कम संख्या में आ रहे थे।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को रिजल्ट कार्ड भी मिलेगा
चालू शैक्षणिक सत्र में परीक्षार्थियों को रिजल्ट कार्ड भी दिया जाएगा। पिछले सत्रों में अधिकतर विद्यालय बजट के अभाव में रिजल्ट कार्ड नहीं देते थे। इस बार प्रति विद्यार्थी की दर से तीन रुपये दिए गए हैं। रिजल्ट कार्ड की गुणवत्ता के संबंध में मानक भी निर्धारित किए गए हैं।