{"_id":"40a5de40fa1ac207589af647aa6569e6","slug":"agra-based-business-man-killed-brutally-with-his-wife-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: नौकर ने की कारोबारी दंपत्ति की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: नौकर ने की कारोबारी दंपत्ति की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 04 Jan 2015 02:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में एक व्यापारी दंपत्ति की बेहद क्रूरता से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शहर के एक घनी आबादी वाले इलाके हॉस्पिटल रोड की है। घटना के बाद से यहां के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हत्या में मारे गए व्यापारी हरेशचंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी ललिता देवी को स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 7:00 बजे आखिरी बार देखा था। तब वो सही-सलामत थे।
विज्ञापन
मृतक दंपत्ति के दो बेटे सूरत में कपड़े का करोबार करते हैं। दंपत्ति के तीन बेटियां भी हैं जो अपने ससुराल में रहती हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तफ्तीश में पता चला कि दंपत्ति के घर में रहने वाले नौकर ने ही उनकी हत्या की है।
गौरतलब है कि बुजुर्ग दंपत्ति की देखरेख के लिए उनके बेटों ने सूरत से एक नौकर को भेजा था। इसी नौकर ने बुजुर्ग की हत्या की है। नौकर का नाम सोनू बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नौकर सोनू ने पहली ललिता देवी की हत्या की इसके बाद बुजुर्ग हरेशचंद्र की हत्या की और उसके बाद घर में मौजूद कीमती समान को लेकर फरार हो गया। पुलिस अब ज्यादा जानकारी जुटाकर नौकर की तलाश में है।