फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   agitation and stone pelting in allahabad only for five rupee

पांच रुपये के लिए हुआ बवाल, फायरिंग और पथराव

Tue, 18 Dec 2012 05:48 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 18 Dec 2012 05:48 PM IST
विज्ञापन
agitation and stone pelting in allahabad only for five rupee

इलाहाबाद के जार्जटाउन थाना क्षेत्र के सोहबतियाबाग में सोमवार को सिगरेट खरीदने के दौरान पांच रुपये को लेकर जमकर बवाल हुआ। दो पक्षों में मारपीट, पथराव के बाद फायरिंग की गई। करीब दो घंटे तक बवाल से अफरातफरी मची रही। कई थानों की फोर्स ने पहुंचकर मामला संभाला। बवाल में छात्रनेता और अधिवक्ता समेत छह लोग जख्मी हो गए। छात्रनेताओं ने चक्काजाम कर हंगामा किया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
जार्जटाउन में रहने वाले सपा छात्रसभा के नगर अध्यक्ष संदीप यादव का ड्राइवर सुल्तान गाड़ी लेकर सोबतियाबाग डाट पुल के पास पान की एक दुकान पर रुका। उसने सिगरेट ली और दुकानदार को 100 का नोट दिया। फुटकर पैसे को लेकर दुकानदार घनश्याम तिवारी और सुल्तान में मारपीट हो गई। घनश्याम ने आसपास के युवकों को बुलाकर ड्राइवर की पिटाई कर दी और गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन


मामले की खबर पाकर संदीप के भाई अधिवक्ता प्रदीप यादव पहुंच गए तो झगड़ा और बढ़ गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी। युवकों ने प्रदीप के सिर पर वार कर सिर फोड़ दिया। खबर छात्रनेताओं तक पहुंची तो वह भी कई गाड़ियों से पहुंच गए। वहां के लोगों ने छात्रों की भीड़ देखी तो पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी, डंडे चले। एक दूसरे को दौड़ाकर पीटा गया। बवाल कर रहे युवकों ने कई गाड़ियां तोड़ दीं। बवाल बढ़ा तो युवकों ने डाट पुल के पास बम फोड़कर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने से भगदड़ मच गई। हमला किये जाने और गाड़ियों में तोड़फोड़ से गुस्साए छात्रों ने चक्काजाम कर दिया। वह गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। शहर के पांच थानों की फोर्स ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। दोपहर 1.30 शुरू हुआ बवाल करीब 4 बजे तक चला। अधिकारियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया।


मारपीट में प्रदीप यादव, रंजीत यादव, सुल्तान और बीएन सिंह जख्मी हो गए। दूसरे पक्ष से घनश्याम तिवारी, आर्यन और सूर्य प्रकाश को चोट लगी। प्रदीप यादव की तहरीर पर जार्जटाउन थाने में कमला शंकर तिवारी और देवेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरे पक्ष ने भी कई छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed