{"_id":"4b6afea387de2473e3f49ed5b3e0c1f5","slug":"after-riots-rape-charges-arise-in-muzzafarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंगों के बाद अब गैंगरेप की 'आंच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंगों के बाद अब गैंगरेप की 'आंच'
अमर उजाला मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Sep 2013 12:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांप्रदायिक हिंसा के दौरान महिलाओं से गैंगरेप के आरोप भी सामने आए हैं। फुगाना थाने में तीन महिलाओं से गैंगरेप के मामले दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बदनीयती से पकड़े जाने के भी कई मामले हैं। दुराचारियों पर तोड़फोड़ और जेवरात लूटपाट के आरोप हैं। सुर्खियों से बचने के लिए पुलिस सनसनीखेज तरीके से इन घटनाओं पर पर्दा डाले रही।
विज्ञापन
हिंसा के दौरान महिलाओं से गैंगरेप के आरोप में रिपोर्ट दर्ज होते ही प्रशासन में खलबली मच गई है। आगजनी, तोड़फोड़ के साथ लूटपाट की घटनाओं के साथ महिलाओं की इज्जत से भी खिलवाड़ किया गया था।
विज्ञापन
फुगाना थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं को हवस का शिकार बनाया गया था। एक पीड़िता ने 22 सितंबर को पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया है।
इसके अलावा दो अन्य मामले भी फुगाना थाने में दर्ज हु हैं। इसके अलावा लड़कियों को बदनीयती से पकड़ने के भी आरोप हैं। यह तमाम मुकदमे शिविरों में दिए गए शिकायती पत्रों के आधार पर दर्ज किए गए हैं।
रविवार को इन मामलों के प्रकाश में आने पर अधिकारियों ने यह सच स्वीकार किया। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक रेप के मुकदमे फुगाना थाने में दर्ज किए गए हैं। आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।