फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   accident_7 died_uttar pradesh

बेकाबू जीप ने ली 7 लोगों की जान

Tue, 13 May 2014 01:28 PM IST
Updated Tue, 13 May 2014 01:28 PM IST
विज्ञापन
accident_7 died_uttar pradesh

यूपी के बहराइच में बेचईपुरवा गांव में सोमवार शाम तेज रफ्तार जीप ने तीन मासूमों और चार महिलाओं की जान ले ली।

विज्ञापन


हादसा उस वक्त हुआ जब सभी बारात निकासी की रस्में पूरा करने जा रही थीं। हादसे में दूल्हे की बहन समेत 18 लोग घायल हैं। इनमें से पांच की हालत नाजुक है।

नानपारा क्षेत्र के बेचईपुरवा गांव निवासी फूलचंद्र के बेटे अनिल कुमार वर्मा की बारात सोमवार शाम सात बजे मसूदनगर बस्थनवा गांव के लिए निकली।

तेज रफ्तार में थी कार

accident_7 died_uttar pradesh

इसी दौरान नहर पटरी पर बहादुरपुरवा की ओर से तेज रफ्तार जीप महिलाओं और बच्चियों को रौंदती हुई हैंडपंप से जा टकराई।

हादसे में चंपा (45), प्रिया वर्मा (5), निधि (8), आंशी (5) और मीना (35) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूल्हे की बहन सुनैनी (17), गांव निवासी रुबीना (7), शिवानी (9), नीता (18), सुनैना (36), संवारा देवी (45), संगीता (24), रूपरानी (50) सोरहिया, मनोरानी (70), क्रांती (3) समेत 18 लोग घायल हुए, इनमें से दस को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सीओ नानपरा असलम खान और प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जीप को कब्जे में ले लिया गया है। चालक बहादुरपुरवा निवासी छांगुर भी घायल हुआ है। उसे सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed