फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   aam aadmi party will be benefited after kejriwal resignation

'केजरीवाल के इस्तीफे से आप को होगा सीधा फायदा'

Fri, 14 Feb 2014 08:30 AM IST
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi party will be benefited after kejriwal resignation

जनलोकपाल बिल पर अरविंद केजरीवाल के बृहस्पतिवार शाम के रुख की पृष्ठभूमि एक दिन पहले ही तैयार हो गई थी। पार्टी रणनीतिकारों की अहम बैठक में फैसला हो गया था कि बिल सदन में पेश करने में नाकाम रहने की सूरत में सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन


वरिष्ठ नेताओं का मानना था कि सरकार का यह कदम पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में कारगर होगा।

बुधवार देर शाम पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक हुई। इसमें लोकसभा के उम्मीदवारों का नाम तय होना था, लेकिन ज्यादा समय जनलोकपाल और स्वराज बिल पर चर्चा में गुजर गया।

विज्ञापन

गोपाल की राय पर सीएम की मुहर

aam aadmi party will be benefited after kejriwal resignation

वरिष्ठ नेताओं का मानना था कि सरकार के पास अपने बड़े वादों को पूरा करने का इकलौता जरिया विशेष सत्र ही है। आगे लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लग जाएगी। इससे सरकार के लिए नई योजना पर काम करना नामुमकिन होगा।

चर्चा इस पर भी हुई कि कांग्रेस-भाजपा बिल पेश नहीं करने देती तो जनलोकपाल बिल पर सरकार की सारी तैयारी धरी रह जाएगी।

इसलिए उन परिस्थितियों में दिल्ली सरकार को इस्तीफा दे देना लोक सभा चुनाव में पार्टी को सीधा फायदा देगा। पीएसी के इस फैसले पर सार्वजनिक तौर पर पार्टी के नेताओं ने कुछ भी नहीं कहा, लेकिन वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने इशारे-इशारे में ही पार्टी का रुख साफ कर दिया। मुख्यमंत्री के बयान के बाद गोपाल राय की राय पर मुहर लग गई।

आशुतोष ने फिर किया एलजी पर हमला

aam aadmi party will be benefited after kejriwal resignation

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष ने एक बार फिर उपराज्यपाल नजीब जंग पर सीधा हमला किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने आरोप लगाया कि नजीब जंग रिलायंस कंपनी के थिंक टैंक से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा कि एलजी ने कभी लंदन में अंबानी के साथ काम किया है और उनके थिंक टैंक में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने रिलायंस को काफी फायदा भी पहुंचाया है। अशुतोष ने इससे पहले भी एलजी को कांग्रेस का एजेंट बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed