फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aam Aadmi Party fifth list of 40 candidates released Vijay Srivastava Will fight against CM Yogi

UP Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की पांचवीं सूची, सीएम योगी के खिलाफ विजय कुमार को उतारा

Sat, 29 Jan 2022 10:53 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 10:53 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। विजय कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया है। 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party fifth list of 40 candidates released Vijay Srivastava Will fight against CM Yogi
आप प्रभारी संजय सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को प्रत्याशियों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इसमें 40 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने विजय कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से प्रत्याशी बनाया है। सूची में 15 सामान्य, तीन मुस्लिम, दस ओबीसी, 11 एससी और एक एसटी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष सभाजीत सिंह की मौजूदगी में सूची जारी की। इनमें अवध क्षेत्र में बाराबंकी से प्रदीप सिंह वर्मा, जैदपुर से भागीरथ गौतम, अयोध्या से शुभम श्रीवास्तव, तिलोई से अमरनाथ पांडेय, बहराइच सदर से रजत चौरसिया और पयागपुर से सनीश मणि मिश्रा को प्रत्याशी बनाया गया है। उतरौला से मुस्तकीम, निघासन से हरीश वर्मा,  भिनगा से सुनील कुमार चौधरी, लहरपुर से संतोष कुमार सक्सेना व महमूदाबाद से राजकुमार पोरवाल को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed