{"_id":"124-64693","slug":"Lucknow-64693-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन हाईकोर्ट बिल्डिंग की छत गिरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन हाईकोर्ट बिल्डिंग की छत गिरी
Lucknow
Updated Mon, 05 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। गोमती नगर के विभूति खंड में बन रही हाईकोर्ट की इमारत के निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के चलते रविवार को एक बार फिर निर्माणाधीन इमारत की छत गिर गई। दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई इस घटना से मौके पर काम कर रहे मजदूरों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। पुलिस के पहुंचने से पहले से ठेकेदार और मजदूर मौके से फरार हो गए। मालूम हो कि अवध बार एसोसिएशन की इस शिकायत पर गंभीरता से संज्ञान लेकर हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने इमारत के निर्माण की निगरानी के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी की तैनाती का आदेश दिया था। उसके बावजूद ठेकेदार और इंजीनियर घटिया निर्माण से बाज नहीं आ रहे हैं। गोमती नगर के विभूति खंड स्थित उच्च न्यायालय की निर्माणाधीन इमारत की दूसरी मंजिल पर रविवार को दीवार सहित छत भरभराकर गिर गई। सूत्रों के मुताबिक निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस संबंध पहले भी कई शिकायतें आ चुकी हैं। जिसके बाद अवध बार एसेासिएशन ने उच्च न्यायालय में यह मामला उठाया। जिसके बाद न्यायालय ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने के लिए एक महिला आईपीएस अधिकारी को नामित भी किया। घटिया निर्माण के अलावा यहां पर ठेका हथियानें को लेकर भी पहले ठेकेदारों के बीच मारपीट हो चुकी है। बिल्डिंग निर्माण का काम यूपी निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बिल्डिंग की छत गिर कर कुछ मजदूर भी घायल हुए हैं लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। विभूतिखंड थाने के एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की जानकारी के बाद मौक पर गए थे लेकिन वहां पर कोई मिला नहीं।
विज्ञापन