{"_id":"124-64381","slug":"Lucknow-64381-124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूटा गुस्सा, बंद कराई बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूटा गुस्सा, बंद कराई बिजली
Lucknow
Updated Thu, 01 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। लगातार बिजली संकट से आजिज लोगों का गुस्सा अहिबरनपुर व बालाघाट उपकेंद्र पर फूटा। बालाघाट उपकेंद्र से पोषित इलाकों में बुधवार को भी रखरखाव का काम चला। इसके चलते पूर्वाह्न 11 बजे बिजली बंद कर दी गई थी, जो 11 घंटे बाद भी चालू नहीं हुई। नाराज लोगों ने रात 10 बजे उपकेंद्र पर धावा बोल प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने चालू फीडर की बिजली को जबरन बंद कराकर पूरे क्षेत्र में अंधेरा कर दिया। इसके अलावा इंदिरानगर एवं चौक में भी बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हुई। वहीं दूसरी ओर मंगलवार की आधी रात को लोगों ने अहिबरनपुर उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। बुधवार रात को भी यहां प्रदर्शन हुआ।
बालाघाट उपकेंद्र के हरीनगर, मालापुरम, जनरैलगंज सहित दर्जन भर इलाकों की बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पूर्वाह्न 11 बजे फीडर को बंद किया गया था। रखरखाव कार्य पूरा होने के बाद भी यह बिजली जब रात को 10 बजे तक चालू नहीं हो सकी तो लोगों का गुस्सा उपकेंद्र पर फूट पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली न होने के कारण लोगों को पानी तक नसीब नहीं हो सका। लोगों ने उपकेंद्र पर शिकायत दर्ज कराकर बिजली चालू करने की मांग की। उपकेंद्र कर्मियों ने बिजली बंद होने की सही जानकारी तक नहीं दे सके। इससे लोगों ने बवाल करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया और बंद बिजली को चालू कराया।
वहीं त्रिवेणीनगर, शक्तिनगर, तपस्वीनगर, योगीनगर, आलोकनगर आदि इलाके रात एक बजे अंधेरे में हो गये। जब तीन बजे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने अहिबरनपुर उपकेंद्र पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और बिजली को चालू कराया। इसी प्रकार इंदिरानगर में सेक्टर 14 में ट्रांसफार्मर की खराबी से दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रही। सीतापुर रोड से सटे इलाकों त्रिवेणीनगर, अहिबरनपुर, खदरा में दोपहर बाद से ही लगी बिजली की आवाजाही से नाराज दर्जनों बाइक सवार युवकों ने बुधवार रात अहिबरनपुर उपकेन्द्र पर हंगामा किया।